राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर ठगी करने वाले मैरिज ब्यूरो के संचालक और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया हैं,आरोपियों द्वारा लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर युवतियों का फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाता था,इसके बाद रजिस्ट्रेशन पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर धोखाधड़ी का राशि ली जाती थी,इस पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
बसंतपुर थाना पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की हैं,जहां राजनांदगांव शहर के सृष्टि कॉलोनी में लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के नाम से कार्यालय संचालित कर युवकों से ठगी की जा रही थी और युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर युवकों से धोखाधड़ी कर राशि ली गई,शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,जिसमें आरोपी नेहा पाठक और आरोपी धर्मेंद्र मानिकपुरी शामिल हैं,आरोपियों के कब्जे से 7 नग एंड्राइड मोबाइल,14 नग कीपैड मोबाइल और 9 रजिस्टर कॉपी पुलिस ने जप्त किया हैं,इसके साथ ही आरोपियों के बैंक खाते का विगत एक वर्ष का स्टेटमेंट प्राप्त कर युवक युवतियों से लगभग 37 लाख 69 हजार रुपए का लेनदेन भी पाया गया हैं,जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी के द्वारा प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया गया हैं।

.- फोटो : credit