ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की 16 जनवरी 2025 में हुई शादी के बाद वीरवार को करनाल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। कार्यक्रम करनाल के द ईडन जन्नत हॉल में आयोजित हुआ। दोपहर तक उनके मेहमान होटल पहुंच गए। इसके बाद नीरज और उनकी पत्नी हिमानी ने एंट्री ली। इस रिसेप्शन पार्टी में कांग्रेस सासंद दीपेंद्र हुडा, उदयभान विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दाैरान नीरज चोपड़ा ने जहां इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी है, वहीं हिमानी ने मैरून कलर का डिजाइनर लहंगा-चोली पहनी है। नीरज ने अपनी अपर पॉकेट पर मरून पॉकेज स्क्वेयर से मैच किया है। इस दौरान नीरज-हिमानी की वेडिंग शूट भी दिखाई गई। स्टेज पर खड़े नीरज-हिमानी एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। आयोजन की पूरी जिम्मेदारी मुंबई की एक विशेष टीम ने ली है। दोनों आपस में शादी के पलों के बारे में भी बात करते दिखे। वहीं रोड़ बिरादरी के प्रधान बलकार व पूर्व प्रधान नसीब ने दोनों को आशीर्वाद दिया। नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की रहने वाली टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से 16 जनवरी 2025 को शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।