Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The Kamboj community has sounded the bugle for a protest against the municipality, demanding the restoration of the Gram Panchayat system.
{"_id":"6abde5687bd68a5ea80d3d20","slug":"video-the-kamboj-community-has-sounded-the-bugle-for-a-protest-against-the-municipality-demanding-the-restoration-of-the-gram-panchayat-system-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग
नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में बढ़ रहे असंतोष के बीच कंबोज समाज ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए नगर पालिका व्यवस्था के स्थान पर पुन: ग्राम पंचायत गठित करने की मांग उठाई है। बुधवार को कंबोज समाज की बैठक में नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं और आम लोगों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं, प्रॉपर्टी आईडी और अन्य नागरिक कार्यों को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भूना में पहले ग्राम पंचायत व्यवस्था थी, जिसमें स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी अधिक रहती थी। उन्होंने सरकार से नगर पालिका को समाप्त कर पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को पुरानी जनता धर्मशाला में प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत में नगर पालिका को लेकर जनता की राय रखी जाएगी और आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।