Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Panchkula News
›
Video surfaces showing the disposal of the body of a retired captain's wife after her murder in Panchkula.
{"_id":"6a756f870425b64522062d50","slug":"video-video-surfaces-showing-the-disposal-of-the-body-of-a-retired-captains-wife-after-her-murder-in-panchkula-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या के बाद शव फेंकने का वीडियो आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या के बाद शव फेंकने का वीडियो आया सामने
पंचकूला सेक्टर-21 में रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता की हत्या की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज ने वारदात के बाद रची गई पूरी साजिश को उजागर कर दिया है।
फुटेज में घरेलू सहायिका सुनीता देवी और उसका बेटा चादर में लिपटे शव को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में सुनीता देवी शव के सिर वाले हिस्से और उसका बेटा पैरों वाले हिस्से को पकड़े हुए नजर आ रहा है। दोनों शव को घर से बाहर निकालकर पड़ोसी की छत तक ले जाते हैं और वहां चादर से ढककर छिपा देते हैं। यह फुटेज अब पुलिस जांच का सबसे अहम साक्ष्य बनकर सामने आई है।
पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने वारदात को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई थी। सीसीटीवी फुटेज में घटनाक्रम क्रमवार कैद हुआ है। इसमें घरेलू सहायिका और उसका बेटा शव को घर से बाहर निकालते दिखाई देते हैं। इसके बाद दोनों पड़ोसी की छत पर पहुंचते हैं और शव को वहां छिपा देते हैं, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और हत्या के सबूत खत्म करने के इरादे से यह पूरी साजिश रची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।