{"_id":"6a7452a21f4ac816f107b01e","slug":"video-three-day-strike-begins-at-the-kalka-municipal-council-office-complex-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद कालका कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद कालका कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर परिषद कालका कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, हरियाणा बिजली कर्मचारी व इंजीनियर एसोसिएशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे।
कालका प्रधान लाखन सिंह, पिंजौर प्रधान सुनील, सचिव जितेंद्र और सूरजपुर सचिव मदनपाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूरे हरियाणा में तीन दिवसीय हड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मई माह में 14 दिन तक हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक मांगों को लागू करने संबंधी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है, इससे कर्मचारियों में रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।