Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Anti-drug search operation conducted in Rewari at the crack of dawn; dog squad combed through suspected hideouts.
{"_id":"6aab846c5019600044088347","slug":"video-anti-drug-search-operation-conducted-in-rewari-at-the-crack-of-dawn-dog-squad-combed-through-suspected-hideouts-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में नशे के खिलाफ अलसुबह चला सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में नशे के खिलाफ अलसुबह चला सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने
नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए कोसली क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में सीआईए कोसली, डॉग स्क्वॉड और थाना कोसली पुलिस की संयुक्त टीमों ने अलसुबह विभिन्न संवेदनशील व सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी ली। अभियान के दौरान संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों को खंगाला गया। पुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
अभियान थाना कोसली क्षेत्र की भोगल बस्ती, हुड्डा ग्राउंड और नया गांव मोड़ पर चलाया गया। थाना कोसली प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर, सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पुलिस बल के साथ चेकिंग की। प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से संभावित रूप से छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का पता लगाने के लिए ठिकानों की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने और सुरक्षित माहौल कायम करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।