Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : Sukhwanti became the winner in Matka race in village Bilawal of Charkhi Dadri
{"_id":"672510c1c657ca1f8e0bf2e4","slug":"video-sukhwanti-became-the-winner-in-matka-race-in-village-bilawal-of-charkhi-dadri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी के गांव बिलावल में मटका दौड़ में सुखवंती, 400 मीटर दौड़ में भावना बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी के गांव बिलावल में मटका दौड़ में सुखवंती, 400 मीटर दौड़ में भावना बनी विजेता
चरखी दादरी के गांव बिलावल स्थित राजकीय स्कूल खेल मैदान में दीपावली पर्व और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ग्राम पंचायत की ओर से दौड़ स्पर्धा करवाई गई। इसमें युवाओं के लिए सामान्य जबकि महिलाओं के लिए मटका दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच अनिल कुमार ने शिरकत की। स्पर्धा में कोच नसीब का मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग में 1500 मीटर दौड़ में नितिन, 400 मीटर में रोहित, 200 मीटर में रोहित कुमार और 100 मीटर में हर्ष ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। वहीं, अंडर -17 आयुवर्ग में 1500 मीटर में मनित, 400 मीटर में इशांत, 200 मीटर में ललित और 100 में ऋषि पहले स्थान पर रहा। लड़कियों ने केवल 400 मीटर में ही भाग लिया। इसमें भावना ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनके बाद महिलाओं की मटका दौड़ करवाई गई। इसमें सुखवंती ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और सावित्री ने तीसरा स्थान प्राप्त कर मटके का संतुलन दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 और तृतीय स्थान पाने वाले को 500 रुपये इनाम दिया गया। सरपंच अनिल कुमार ने विजेताओं को इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।