Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Troubled by water filled underpass in Guna, villagers got angry and stopped Intercity Express for half an hour
{"_id":"6724b04115f00fe1f40f393d","slug":"troubled-by-the-water-filled-underpass-in-guna-the-villagers-got-angry-and-stopped-the-intercity-express-for-half-an-hour-guna-news-c-1-1-noi1226-2272405-2024-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: गुना में अंडरपास में भरे पानी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आधे घंटे रोक दी इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: गुना में अंडरपास में भरे पानी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आधे घंटे रोक दी इंटरसिटी एक्सप्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2024 04:37 PM IST
मध्यप्रदेश के गुना जिले में अंडरपास में पानी जमा होने की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का पारा शुक्रवार को सातवें आसमान तक जा पहुंचा, जिसके लिए ग्रामीणों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस का रास्ता आधे घंटे के लिए रोक लिया। इसकी सूचना लगते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और ग्रामीणों को समझाइश देकर ट्रेन ट्रैक खाली कराया गया।
बता दें मध्यप्रदेश के गुना जिले के म्याना क्षेत्र के ग्राम खजूरी में स्थित रेलवे की पुलिया में पानी भर जाने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रोक दिया और लगभग 30 मिनट तक रेलवे ट्रेक पर ही बैठकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की नाराजगी और ट्रेन रुकने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी गई। वहीं रेलवे ने भी अंडरपास पर पम्प रखवाकर पानी निकलवाने के इंतजाम किए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला म्याना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित खजूरी के मुख्य मार्ग से गुजरने वाले रेलवे ट्रेक का है। यहां बारिश के दौरान रेल प्रशासन ने पम्प लगा दिया था, ताकि पानी की निकासी की जा सके। लेकिन लगभग 15 दिन पहले ही रेलवे के अधिकारी पम्प को उठाकर ले गए, जिसके बाद अब अंडरपास में आसपास के खेतों और रिहायशी क्षेत्र से आने वाला पानी भर जाता है। समस्या इतनी गंभीर है कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले रेलवे को प्रबंधन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया था, और अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी थी। कुछ समय पहले दो बच्चे रेलवे अंडरपास के पानी में गिर गए थे, जिससे उन्हें निमोनिया हो गया था और उनकी मौत हो गई थी। अंडरपास की परेशानी जानलेवा बनते देख ग्रामीणों के पास आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इसलिए शुक्रवार को लगभग एक सैकड़ा लोग अंडरपास के नजदीक ही रेलवे ट्रेक पर खड़े हो गए,और इस समय ट्रेक पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुजरना था, लेकिन पटरी पर बैठे ग्रामीणों की वजह से ट्रेन आधा घंटे तक रुकी रही। इसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और जीआरपी ने ग्रामीणों को समझाइश देकर ट्रेक से हटाया। कुछ देर बाद खजूरी के अंडरपास पर एक पम्प रखवाया गया, जिसकी मदद से पानी निकाल दिया गया गया। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास से पानी निकालने के लिए पम्प की स्थायी व्यवस्था की जाए, अन्यथा वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।