{"_id":"672371f3f180e11f680473db","slug":"union-minister-reached-the-market-without-security-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2271895-2024-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: बिना सुरक्षा के केंद्रीय मंत्री खटीक पत्नी सहित पहुंचे बाजार, लोगों को दीपावली की दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: बिना सुरक्षा के केंद्रीय मंत्री खटीक पत्नी सहित पहुंचे बाजार, लोगों को दीपावली की दी शुभकामनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2024 06:24 PM IST
टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक दीपावली के पावन पर पर गुरुवार की शाम टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर स्थित बाजार पहुंचे, जहां पर उन्होंने लोकल फॉर वोकल के तहत खरीदारी की और लोगों को शुभकामना दी। वह अपनी पत्नी के साथ आज पैदल पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना लोकल फॉर वोकल के तहत वह खरीदारी करने आए हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई वस्तुएं बहुत ही अच्छी होती है और उन्हें प्रोत्साहन मिलता है, जिसके तहत उन्होंने आज दीपावली के पर्व पर दीपक मिठाई और मां लक्ष्मी की मिट्टी से बनी हुई प्रतिमा खरीदी है, जो टीकमगढ़ के लोगों द्वारा बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि लोकल फॉर वोकल के तहत उन्होंने खरीदारी की है। सबसे पहले वह अपने पत्नी के सहित टीकमगढ़ शहर की सिविल लाइन से पैदल सीधे गांधी चौराहे पहुंचे, जहां पर उन्होंने खरीदारी की और दुकानदारों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह टीकमगढ़ शहर के स्टेट बैंक चौराहा और कटरा बाजार होते हुए सभी दुकानदारों को शुभकामनाएं देते हुए वापस अपने निवास सिविल लाइन पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।