फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-15-august-independence-day-celebration-raptc-ground-preparations

Indore News: परेड में शामिल होंगे 20 दल, जानें इस बार क्या रहेगा आकर्षण का केंद्र

Fri, 14 Aug 2026 06:09 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 14 Aug 2026 06:09 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। 

विज्ञापन
indore-news-15-august-independence-day-celebration-raptc-ground-preparations
अधिकारियों ने लिया रिहर्सल का जायजा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान पर होगा। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


यह सभी दल होंगे आकर्षण का केंद्र
एक सप्ताह से यहां पर समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। गुरुवार को पूर्वाभ्यास के दौरान पूर्ण गणवेश में विभिन्न प्लाटूनों ने परेड की। इस बार भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 20 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, एनसीसी एयर विंग, स्काउट, गाईड, रेडक्रॉस, आरआई ग्रुप, एसपीसी गर्ल्स, सृजन दल, शौर्या दल प्रमुख रूप से रहेंगे। समारोह में बीएसएफ और प्रथम वाहिनी का बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त यश बिजोरिया करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार चन्द्रेश मरावी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: जिस क्षेत्र में हुआ था जेन जी का बड़ा आंदोलन, वहां युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों के छात्र देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के दौरान शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर इंदौर, शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल इंदौर के विद्यार्थी देश भक्ति तथा लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

अधिकारियों ने देखी तैयारियां
कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह तथा मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें विभिन्न दायित्व भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed