{"_id":"699ef1f2126782210f00a985","slug":"video-rkgmcs-anti-ragging-committee-meeting-reviews-arrangements-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में हुई प्रबंधों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में हुई प्रबंधों की समीक्षा
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, हॉस्टल व पीजी के संचालकों तथा विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की अनुपालना और महाविद्यालय के परिसर, इसके आसपास के क्षेत्र, हॉस्टलों व पीजी में किसी भी तरह की रैगिंग के मामलों को रोकने के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि संस्थान में रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद महाविद्यालय, हॉस्टल एवं पीजी के परिसरों को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर के सिक्योरिटी प्रभारी को सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नियमित रूप से नजर रखने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने एंटी रैगिंग स्क्वायड के सदस्यों को सभी हॉस्टलों एवं पीजी की नियमित रूप से चैकिंग करने तथा इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। हॉस्टल एवं पीजी संचालक भी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।