{"_id":"6aba143bd52a133c7403e1a3","slug":"video-bjp-khemchand-sandhyana-rejects-congress-allegations-against-mla-prakash-rana-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: खेमचंद संध्याना बोले- विधायक प्रकाश राणा पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, राजनीति बंद करे विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: खेमचंद संध्याना बोले- विधायक प्रकाश राणा पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, राजनीति बंद करे विपक्ष
Ankesh Dogra
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:46 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल में स्थानीय विधायक प्रकाश राणा को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी के जिलाध्यक्ष खेमचंद संध्याना ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया।
संध्याना ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से विधायक निधि को लेकर बेवजह सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार है और विधायक निधि से जुड़े खर्च का पूरा ब्योरा संबंधित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि जनहित से जुड़ी निधि को बंद रखने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से कुछ संस्थानों को डिनोटिफाई किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए।
संध्याना ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर राजनीति करने के बजाय सरकार को जनता के सामने अपनी नीतियों और फैसलों का जवाब देना चाहिए।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस कर्ज में से जोगिंद्रनगर क्षेत्र के विकास पर कितना पैसा खर्च हुआ।
उन्होंने कांग्रेस से विकास कार्यों और सरकारी खर्च का हिसाब जनता के सामने रखने की मांग की।
संध्याना ने क्षेत्र के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के बजाय कांग्रेस नेता विकास कार्यों का श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं।
उनका कहना था कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
भाजपा नेता ने विधायक प्रकाश राणा के क्षेत्र से बाहर रहने संबंधी कांग्रेस के आरोप को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि विधायक जनता और संगठन के लिए लगातार सक्रिय हैं।
संध्याना के मुताबिक विधायक क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं और इसके लिए मात्र एक रुपये वेतन लेते हैं।
भाजपा नेता ने कांग्रेस नेताओं से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।