फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jogindernagar rcfc shifting protest hunger strike 41st day delegation delhi

मंडी: जोगिंद्रनगर में आरसीएफसी शिफ्टिंग के खिलाफ आंदोलन 41वें दिन भी जारी, दिल्ली जाएगा 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

Tue, 29 Sep 2026 04:03 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:03 PM IST
jogindernagar rcfc shifting protest hunger strike 41st day delegation delhi
जोगिंद्रनगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (आरसीएफसी) को सोलन स्थानांतरित करने के फैसले के खिलाफ लोगों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 13 अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन अब 41वें दिन में पहुंच गया है। केंद्र की शिफ्टिंग के विरोध में 20 अगस्त से शुरू हुई क्रमिक भूख हड़ताल भी लगातार जारी है। हर दिन क्षेत्र के लोग इसमें शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। समिति के अनुसार आयुष मंत्रालय की ओर से अगले एक-दो दिन में बैठक के लिए आमंत्रण मिलने पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय आयुष मंत्री के समक्ष जोगिंद्रनगर को आरसीएफसी के लिए उपयुक्त स्थान बताते हुए सोलन शिफ्टिंग का निर्णय रद्द करने की मांग रखेगा। प्रतिनिधिमंडल केवल जोगिंद्रनगर की बात ही नहीं रखेगा, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों की भावनाओं से भी मंत्रालय को अवगत करवाएगा। समिति के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों की जनता की भावनाओं को भी केंद्रीय आयुष मंत्री के सामने रखेगा। समिति का कहना है कि आरसीएफसी को जोगिंद्रनगर में बनाए रखना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसी मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार, संयोजक कुशाल भारद्वाज और महासचिव अजय ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक केंद्र को सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना रद्द नहीं होती, तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। यानी अब आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में होने वाली बैठक को इस संघर्ष की अगली बड़ी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। आंदोलन के 41वें दिन चार लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल की जिम्मेदारी संभाली। रोपड़ी कलेहड़ू पंचायत से नागेश राणा, राहुल परमार और अनिल कुमार भूख हड़ताल पर बैठे, जबकि योरा पंचायत से विवेक राणा ने भी मोर्चा संभाला। वहीं महासचिव अजय ठाकुर ने पिछले दिन भूख हड़ताल पर बैठे ऐहजू पंचायत प्रधान बीरबल वर्मा, उपप्रधान संजय भंगालिया, ट्रांसपोर्टर नेक राम वालिया और सेवानिवृत्त संसार चंद जमवाल को रिलीव किया। धरने और क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग लगातार मौजूद रहे। इस दौरान समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज, सलाहकार कांशी राम वर्मा, शुभ राय धरवाल, पान सिंह ठाकुर, राज बंसल और कृष्ण सिंह मौजूद रहे। अब सभी की नजर आयुष मंत्रालय की प्रस्तावित बैठक पर है। यदि प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया जाता है तो जोगिंद्रनगर से 11 सदस्यीय दल वहां जाकर आरसीएफसी की शिफ्टिंग रोकने की मांग को सीधे केंद्रीय आयुष मंत्री के सामने रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

29 Sep 2026

एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा : गणेश शाह

29 Sep 2026

सादाबाद के आगरा रोड पर मैक्स पिकअप में लगी आग

29 Sep 2026

लखनऊ में सीवर उफनाने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, दुर्गंध से लोग परेशान

29 Sep 2026

सुल्तानपुर में दोहरा हत्याकांड, शिक्षक संघ के अध्यक्ष और स्कूल संचालक पत्नी की हत्या

29 Sep 2026
विज्ञापन

मंडी: दुष्कर्म मामले में आरोपी की तलाश जारी, पीड़िता ने पुलिस पर उठाए सवाल; मोबाइल और सोशल मीडिया एक्टिव होने का दावा

29 Sep 2026

हमीरपुर: डबल डेकर बसों पर एआरटीओ की कार्रवाई, सुरक्षा मानकों में फेल तीन बसें सीज

29 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर में 15 दिन में 3 हजार कुत्तों को लगेगा रेबीज रोधी टीका, विभाग ने तय किया लक्ष्य

29 Sep 2026

जालौन: चितौरा रोड पर फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, तीन दिन से अंधेरे में 150 घर, सीएम पोर्टल पर शिकायत की तैयारी

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग में बच्चों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, दमकल और यातायात पुलिस के दायित्व बताए

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

29 Sep 2026

सुल्तानपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

29 Sep 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

29 Sep 2026

सीतापुर में गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

29 Sep 2026

फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने सुनीं समस्याएं

बदायूं में सुबह-सुबह छाया कोहरा, सितंबर में दिसंबर जैसा हाल; देखें वीडियो

29 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, केसरिया त्रिपुंड और चांदी के चंद्र से सजे महाकाल

29 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस के मार्च में पुतला दहन, पुलिस से झड़प

29 Sep 2026

दिल्ली में रेलवे पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ी टैक्सी

29 Sep 2026

लखनऊ के वजीरगंज में बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर

29 Sep 2026

लखनऊ: वजीरगंज के बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर तो एलडीए की ओर से इमारत की जैक लगाकर कराई जा रही मरम्मत

29 Sep 2026

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी

29 Sep 2026

वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

29 Sep 2026

छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, वादों की लगी झड़ी; 5318 मतदाता चुनेंगे डीएसबी परिसर का अध्यक्ष

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस ने लगाया चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर दिया धरना

29 Sep 2026

वीडियो: नियमितीकरण की मांग को लेकर निकाय कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

चंपावत: निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला फूंका

29 Sep 2026

वीडियो: सामाजिक कार्यकर्ता घिल्डियाल कांग्रेस में होंगे शामिल

29 Sep 2026

वीडियो: कोसी नदी में दस टायरा ट्रकों पर रोक की मांग

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed