{"_id":"6ac364e1e8cacf6ba20558c4","slug":"video-parwanoo-esi-hospital-gets-12-channel-ecg-machine-csr-fund-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: परवाणू ईएसआई अस्पताल को मिली 12 चैनल ईसीजी मशीन, मरीजों को जांच में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: परवाणू ईएसआई अस्पताल को मिली 12 चैनल ईसीजी मशीन, मरीजों को जांच में होगी सहूलियत
Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:20 PM IST
Link Copied
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में परवाणू के ईएसआई अस्पताल को नई सुविधा मिली है। अस्पताल को सीएसआर फंड के माध्यम से 12 चैनल ईसीजी मशीन उपलब्ध करवाई गई है। सोमवार को अस्पताल की प्रभारी डॉ. ज्योति कपिल की मौजूदगी में यह मशीन अस्पताल को सौंपी गई।
नई मशीन उपलब्ध होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को हृदय संबंधी जांच की सुविधा और अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगी। खास बात यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों की ईसीजी जांच होती है, ऐसे में नई मशीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोगी साबित होने की उम्मीद है।
ईएसआई अस्पताल की प्रभारी डॉ. ज्योति कपिल ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 से 60 मरीजों की ईसीजी की जाती है। इसके अलावा रात के समय भी लगभग चार से पांच मरीजों की ईसीजी जांच होती है।
ऐसे में अस्पताल में 12 चैनल ईसीजी मशीन की उपलब्धता से जांच प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। मरीजों को आवश्यक जांच के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मशीन आनंद महाले के सीएसआर फंड से अस्पताल को भेंट की गई है। अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग को मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
ईसीजी हृदय की विद्युत गतिविधि की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली एक महत्वपूर्ण चिकित्सीय जांच है। अस्पताल में इसकी नियमित जरूरत को देखते हुए नई मशीन से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।