{"_id":"6742cd1abea4c02e380a372a","slug":"video-special-practice-match-organized-for-the-34th-junior-national-throwball-competition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 34वीं जूनियर नेशनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए विशेष अभ्यास मैच का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 34वीं जूनियर नेशनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए विशेष अभ्यास मैच का आयोजन
हिमाचल प्रदेश की जूनियर नेशनल थ्रोबॉल टीम ने आगामी 34वीं जूनियर नेशनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए विशेष अभ्यास मैच का आयोजन किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता 9 दिसंबर से-11 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर में होने जा रही है। जिसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों से टीमें हिस्सा लेंगी। अभ्यास मैच में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कड़ी मेहनत और खेल भावना का परिचय दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राकेश राणा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हमारे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर हिमाचल थ्रो बॉल चैरिटेबल ट्रस्ट पंजीकृत हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अमन शर्मा , राज्य कोच यशवीर सिंह, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, सहित अन्य कई स्थानीय खेल प्रेमी और सम्मानित अतिथि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देने वाले संदेश के साथ किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।