Hindi News
›
Video
›
India News
›
Assam Elections 2026 Voting: Amar Ujala's special conversation with CM Himanta Biswa after bumper voting in As
{"_id":"69d7f35d087332e79e0a6268","slug":"assam-elections-2026-voting-amar-ujala-s-special-conversation-with-cm-himanta-biswa-after-bumper-voting-in-as-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Assam Elections 2026 Voting: असम में बंपर वोटिंग के बाद CM हिमंत बिस्वा से अमर उजाला की विशेष बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Elections 2026 Voting: असम में बंपर वोटिंग के बाद CM हिमंत बिस्वा से अमर उजाला की विशेष बातचीत
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Fri, 10 Apr 2026 12:13 AM IST
Link Copied
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने पर कहा, "जो बांग्लादेशी मूल का जो मुसलमान समाज है, उनका 95 से 96 प्रतिशत वोट प्रतिशत हुआ करता था लेकिन बाकि जो असमिया समाज है, वहां पर 75-76% तक का वोट प्रतिशत होता था। इस बार दोनों समाज के बीच प्रतियोगिता रही और मुझे लगता है कि लगभग पोलिंग प्रतिशत 86-87% तक होगा.पारंपरिक तौर पर जो समाज सक्रिय मतदान करता है उन्होंने तो ज्यादा मतदान किया ही है लेकिन जिस समाज में पारंपरिक तौर पर अधिक मतदान नहीं होता है, उस समाज ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया है.चुनाव के परिणाम के बारे में बहुत पहले बात करना ठीक नहीं है लेकिन भाजपा का गठबंधन NDA यदि ट्रिपल डिजिट तक पहुंच जाता है तो भी कोई अचंभे की बात नहीं होगी
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने पर कहा, "मेरा जो प्रारंभिक आकलन है उसके अनुसार दो मुस्लिम बहुल सीटों पर हमारा गठबंधन दल AGP जीत चुका है। भाजपा ने भी एक मुस्लिम बहुल सीट पर बहुत ही कांटे की टक्कर दी है। उस पर हम जीत भी सकते हैं और कुछ हजार वोटों के अंतर पर हार भी सकते हैं। कुल मिलाकर महिलाओं और युवाओं ने असम की अस्मिता के लिए वोट दिया है, घुसपैठियों के खिलाफ वोट दिया है और असम की संस्कृति को बचाकर रखने के लिए इस बार लोगों ने मतदान किया है
असम विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक करीब 84.42 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 2021 के 82.04 प्रतिशत से ज्यादा है। इस बार मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के 35 जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम तक चला।
इस चुनाव में कुल 126 सीटों पर मतदान हुआ, जहां 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी के लिए जोर लगा रही है। आंकड़ों के मुताबिक दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40 प्रतिशत वोट पड़े। राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।