सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Big revelation by fellow doctors of Al-Falah University regarding Dr. Omar

डॉ. उमर को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी के साथी डॉक्टरों का बड़ा खुलासा

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 19 Nov 2025 09:32 AM IST
Big revelation by fellow doctors of Al-Falah University regarding Dr. Omar
दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके की जांच के दौरान सामने आया व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल देश की सुरक्षा एजेंसियों को लगातार चौंका रहा है। इस मॉड्यूल से जुड़े नामों में सबसे अधिक चर्चा में है अल-फलाह यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमर, जिसे दिल्ली ब्लास्ट केस में आरोपी बनाया गया है। लेकिन सवाल यह है कि अगर यूनिवर्सिटी का इस मॉड्यूल से कोई संबंध नहीं था, तो डॉ. उमर को यहां इतनी विशेष छूट क्यों दी जा रही थी?

अमर उजाला की जांच में यह सामने आया है कि यूनिवर्सिटी के भीतर डॉ. उमर की भूमिका और उसकी कार्यशैली शुरू से ही संदिग्ध थी। यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे और यहां इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों ने अमर उजाला से जो बातें साझा कीं, उसने कई बड़े सवालों को जन्म दे दिया है।

दोनों डॉक्टरों ने बताया कि डॉ. उमर कभी भी नियमित लेक्चर नहीं लेता था। वो पूरे सप्ताह में सिर्फ एक या दो क्लास लेता, और उन क्लासों की अवधि भी सिर्फ 15–20 मिनट की होती थी। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में लौट जाता था।

डॉक्टरों के अनुसार, “अन्य लेक्चरार पूरी क्लास लेते थे, लेकिन उमर लगातार कम समय देकर निकल जाता। उसकी इस आदत पर किसी ने कभी आपत्ति भी नहीं जताई।”

यह बात यहां की अकादमिक संस्कृति पर भी सवाल खड़े करती है कि आखिर एक लेक्चरर को इतने लंबे समय तक इतनी रियायत क्यों दी गई?

कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दोनों डॉक्टरों ने बताया कि डॉ. उमर की ड्यूटी हमेशा इवनिंग (शाम 5 से रात 12 बजे) या नाइट (रात 12 से सुबह 8 बजे) में ही लगाई जाती थी।

इसे कभी भी मॉर्निंग शिफ्ट नहीं दी गई, जबकि सभी डॉक्टरों की शिफ्ट समय-समय पर बदलती रहती थीं। यूनिवर्सिटी और अस्पताल प्रशासन ने उसे लगातार ऐसी शिफ्ट क्यों दी, जिनमें निगरानी और गतिविधियों पर कम नजर रहती है ये एक बड़ा सवाल है।

डॉक्टरों ने बताया कि डॉ. उमर अपने ड्यूटी टाइम में भी अक्सर अस्पताल में मौजूद नहीं होता था। जब कोई मरीज भर्ती होता, तो नर्सिंग स्टाफ और इंटर्न उसे फोन करते, तब जाकर वो अस्पताल पहुंचता था। और वहां रुकने का तरीका कुछ ऐसा था- कुछ मिनट मरीज को देखना, दो–चार निर्देश देना, और फिर सीधे कमरे में लौट जाना।

डॉक्टरों का कहना है कि “वो अस्पताल में सिर्फ कॉल पर आता था, वो भी मजबूरी में। ऐसा कोई अन्य डॉक्टर नहीं करता था।” यह व्यवहार अस्पताल की पारदर्शिता और प्रशासनिक ढांचे की कमियों की ओर भी इशारा करता है।

सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह रही कि 2023 में लगभग छह महीने तक डॉ. उमर अस्पताल से गायब रहा। न कोई जानकारी, न कोई छुट्टी आवेदन कुछ भी नहीं। छह महीने बाद अचानक वह वापस लौट आया और बिना किसी पूछताछ के उसने ड्यूटी जॉइन कर ली।

डॉक्टरों के अनुसार, “हम जूनियर थे, इसलिए पूछ नहीं सकते थे। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि सीनियर डॉक्टरों को भी नहीं पता था कि वो छह महीने कहां था।”

यह बात साफ करती है कि या तो प्रशासनिक निगरानी बेहद कमजोर थी, या फिर किसी स्तर पर उसे संरक्षण दिया जा रहा था। तथ्यों से साफ है कि डॉ. उमर को यूनिवर्सिटी में असामान्य, बेवजह की छूट मिली हुई थी। कम क्लास लेना, ड्यूटी पर गैर-मौजूदगी, नाइट शिफ्ट का विशेष पैटर्न, और आधे साल तक लापता रहने पर भी कोई कार्रवाई न होना ये सभी पहलू यह संकेत देते हैं कि अंदर कुछ ऐसा था जिसे छुपाया गया, या नजरअंदाज किया गया।

अब जब दिल्ली धमाके के बाद उमर पर गंभीर आरोप हैं, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। विधि-प्रवर्तन एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या ये सब महज लापरवाही थी, या फिर किसी बड़े मॉड्यूल को बचाने के लिए यह ढाल तैयार की गई थी। बम धमाके की जांच आगे बढ़ने के साथ, इन छूटों का रहस्य भी जल्द सामने आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Imran Masood on Delhi Blast: इमरान मसूद ने विवादित बयान देकर बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, भाजपा हमलावर!

19 Nov 2025

Naxalite Hidma Encounter: सुरक्षा बलों के राडार पर कैसे आया नक्सली हिडमा बस्तर IG ने दी जानकारी!

19 Nov 2025

Imran Masood on Delhi Blast: इमरान मसूद आतंकियों को बताया गुमराह लोग, मचा सियासी बवाल!

19 Nov 2025

Naxalite Hidma Encounter: छत्तीसगढ़ के DGP ने क्यों बताया हिडमा के मारे जाने को बड़ी कामयाबी?

18 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: JDU में शामिल होंगे कांग्रेस के जीते हुए सभी 6 विधायक?

18 Nov 2025
विज्ञापन

India Alliance: यूपी चुनाव में टूटेगा इंडिया गठबंधन! अखिलेश यादव को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं?

18 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बताया बिहार में एनडीए को क्यों मिली बंपर जीत?

18 Nov 2025
विज्ञापन

Rohini Acharya Viral Video: रोहिणी ने फोन पर किसे सुनाया? वायरल हुआ वीडियो

18 Nov 2025

Shashi Tharoor on Sheikh Hasina Death Penalty: शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जानें पर क्या बोले शशि थरूर?

18 Nov 2025

रेजांग-ला की लड़ाई: 18 नवंबर 1962 की शौर्य गाथा! जब मेजर शैतान सिंह ने चीनी सेना रोकी

18 Nov 2025

जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश 10 दिन के लिए NIA की हिरासत में भेजा गया

18 Nov 2025

दिल्ली के इन 4 कोर्ट और 2 CRPF स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

18 Nov 2025

धमाके से पहले का आतंकी डॉ. उमर का वीडियो आया सामने

18 Nov 2025

CNG Crisis in Mumbai: मुंबई में CNG संकट से हाहाकार! ड्राइवरों का छलका दर्द

18 Nov 2025

Naxalite Hidma Killed: मारा गया खूंखार नक्सली हिडमा, पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर

18 Nov 2025

नेपाल और यूपी से खरीदे गए थे 17 सिम, 9 दिन तक कहां गायब था डॉ. उमर?

18 Nov 2025

इस मामले में आजम खां और अब्दुल्ला को फिर जेल

18 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: डॉ उमर ने किया था शू बम का इस्तेमाल ? बड़ा खुलासा !

18 Nov 2025

Weather Forecast 18 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

18 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: लाल किला विस्फोट को कश्मीर से जोड़कर महबूबा मुफ्ती ने दिया विवादित बयान!

18 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में हार के बाद राजद की बैठक, तेजस्वी ने बनाया ये खास प्लान!

18 Nov 2025

Bihar CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे एक लाख से अधिक लोग, PM मोदी के आने की संभावना

18 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली विस्फोट पर चिदंबरम के बयान पर मचा बवाल, जदयू ने किया पलटवार !

18 Nov 2025

Sheikh Hasina Verdict: शेख हसीना को सजा-ए-मौत पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने दागे ये तीखे सवाल!

18 Nov 2025

Lalu Yadav Family Tree: लालू यादव के परिवार में फिर शुरू हुआ पारिवारिक 'युद्ध', ऐसा है RJD प्रमुख का कुनबा

17 Nov 2025

Rohini Acharya: 'पत्नी के इशारों पर तेजस्वी यादव ने...' रोहिणी पर क्या बोले लालू यादव के साले

17 Nov 2025

RJD Meeting: तेजस्वी यादव के घर पर RJD की समीक्षा बैठक, बिहार चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट जाने की चर्चा

17 Nov 2025

Lalu Yadav Family: क्या तेजस्वी के कारण बिखर रहा लालू यादव का परिवार? रोहिणी आचार्य ने क्यों लिया बड़ा फैसला

17 Nov 2025

Delhi Blast Update: आमिर को 10 दिन की NIA कस्टडी में भेजा | NIA | Amir Breaking News | Blast News

17 Nov 2025

सऊदी अरब में 45 भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

17 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed