सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Cold Wave: Major change in the country's weather, alert in these states! | Weather Update | IMD | Amar Ujala

Cold Wave: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, इन राज्यों में अलर्ट! | Weather Update | IMD | Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Thu, 04 Dec 2025 10:24 AM IST
Cold Wave: Major change in the country's weather, alert in these states! | Weather Update | IMD | Amar Ujala
देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है बात उत्तर भारत की करें तो यहां सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में शितलहर देखने को मिल रही है इस बीच इसका सीधा असर पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से जुड़ा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी ने सर्द हवाओं को और तेज कर दिया है, जिसकी मार मैदानों में साफ महसूस की जा रही है। आपको बता दे की दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दस दिनों तक हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में शीतलहर जैसी परिस्थितियां बनने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा सुबह-शाम घने कोहरे से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में सोमवार रात से ही हल्की से मध्यम बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और आसपास के इलाकों में बर्फ की नई परतें जम रही हैं। घाटी में कई जगह दृश्यता कम होने से आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे घाटी और ऊपरी इलाकों में फिर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना है। इसके असर से पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों में भी मौसम बिगड़ सकता है। दोनों राज्यों में बर्फबारी, बारिश और शीतलहर की आशंका जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत की स्थिति बिल्कुल उलट है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के तटीय राज्यों में ‘दितवाह’ चक्रवात के कमजोर होने के बाद भी भारी बारिश का दौर थमा नहीं है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, जैसे जिले बुधवार को भी दिनभर मूसलाधार बारिश की चपेट में रहे। लगातार हो रही बारिश से कई रिहायशी इलाकों और प्रमुख मार्गों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई जगह मुख्य सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक घंटों तक जाम रहा। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब गहरे निम्न दबाव में तब्दील होकर धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तटीय जिलों के लिए अगले 24 घंटों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मायावती को क्यों रद्द करनी पड़ी 6 दिसंबर को नोएडा में होने वाली रैली?

04 Dec 2025

वक्फ कानून को लेकर BJP पर भड़की CM ममता

04 Dec 2025

बहुमत से दूर BJP को कैसे मिलेगी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सत्ता?

04 Dec 2025

Bihar News: नेतृत्व परिवर्तन पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय का बयान, BJP पर उठाए सवाल

03 Dec 2025

MP: खाद लेने आई छात्रा को नायब तहसीलदार ने जड़ दिया थप्पड़, वीडियो आया सामने, कलेक्टर ने मांगा जवाब

03 Dec 2025
विज्ञापन

'AI से दुनिया में बढ़ सकती है असमानता', UN की रिपोर्ट में क्या किया गया दावा? | Amar Ujala

03 Dec 2025

Government Schemes: जानें क्या है ये पीएम विश्वकर्मा योजना, किन-किन लोगों को मिल सकता है लाभ?

03 Dec 2025
विज्ञापन

Udaipur News: बीस मिनट तक लोहे के सरिये से एटीएम खोलने का प्रयास करता रहा बदमाश, देखें वीडियो

03 Dec 2025

Sanchar Saathi App Controversy: संचार साथी एप पर सरकार का बड़ा फैसला, विपक्ष पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया

03 Dec 2025

Delhi MCD By Election Result: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से गदगद हुए अरविंद केजरीवाल, कह दी ये बड़ी बात

03 Dec 2025

Sanchar Saathi App: लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया से दीपेंद्र हुड्डा की बहस

03 Dec 2025

CM Yogi Action: यूपी में सीएम का बड़ा एक्शन, रोहिंग्या घुसपैठियों को खदेड़ने का आदेश

03 Dec 2025

Karnataka Congress Crisis: केसी वेणुगोपाल के सामने लगे डीके शिवकुमार के नारे, भड़के सिद्धारमैया के समर्थक

03 Dec 2025

Rupee is Hits All Time Low: 90 के पार पहुंचा '$', क्यों गिरा रुपया? | Rupee vs Dollar

03 Dec 2025

Parliament Winter Session: जब Loksabha में लगे 'अस्सलाम वालेकुम’ के नारे, भड़के Om Birla | Sansad

03 Dec 2025

Delhi MCD By Election Result: मुस्लिम बहुल सीट पर इस पार्टी ने मारी बाजी, भाजपा-आप चित

03 Dec 2025

Sanchar Saathi App: विवाद नहीं रोक पाया संचार साथी की रफ्तार, APP ने बनाया रिकॉर्ड | Amar Ujala

03 Dec 2025

UP के Bareilly में फिर गरजा बुलडोजर, पुलिस देख चीख-चीख कर रोईं महिलाएं | Bulldozer Action | CM Yogi

03 Dec 2025

Jharkhand Political Crisis: CM हेमंत सोरेन बदल देंगे पाला, NDA के साथ जाने की अटकलें तेज।

03 Dec 2025

Chandigarh Gang War: Lawrence के करीबी पैरी की हत्या से US, Canada तक मची खलबली! | Inderpreet Parry

03 Dec 2025

Delhi MCD Bypoll Result: BJP और AAP को तगड़ा झटका! कांग्रेस ने पलटी बाजी

03 Dec 2025

Putin India Visit: पॉटी सूटकेस, न्यूक्लियर बटन! पुतिन के लिए दिल्ली बना अभेद्य किला

03 Dec 2025

Delhi University के दो Colleges को मिली Bomb Blast की धमकी | Delhi Bomb Threat | Ramjas | Deshbandhu

03 Dec 2025

Delhi MCD Election Results: 12 सीटों में 7 सीटों पर BJP को मिली जीत, AAP 3 सीटों पर सिमटी।

03 Dec 2025

Turmoil Erupts in BHU: BHU कैंपस में बवाल के बीच पत्थरबाजी, कौन जिम्मेदार?। Varanasi | UP

03 Dec 2025

Putin Visits India: कल आ रहे पुतिन की सुरक्षा के लिए भारत ने भी बनाया ब्लू प्रिंट,कैसी होगी सुरक्षा?

03 Dec 2025

Maulana Mehmood Madani Speech: जिहाद पर फिर बोले मदनी, अब बोले स्कूलों में पढ़ाई जाए जिहाद।

03 Dec 2025

Rajnath Singh on Nehru: रक्षा मंत्री ने कहा बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, पटेल ने रोका।

03 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

03 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

03 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed