बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Did Dipke release a video after Pradhan's resignation? CJP Protest Ends | Dharmendra Pradhan Resignation

प्रधान के इस्तीफे के बाद दिपके ने जारी किया वीडियो? CJP Protest Ends |Dharmendra Pradhan Resignation

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 26 Jul 2026 01:57 PM IST
Did Dipke release a video after Pradhan's resignation? CJP Protest Ends | Dharmendra Pradhan Resignation
क्या धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा है या फिर देश की छात्र राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत? 37 दिनों तक चला आंदोलन हजारों छात्रों का जमावड़ा सरकार पर लगातार बढ़ता दबाव और आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। लेकिन उन्होंने जो कहा, उससे साफ है कि यह कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

साल 2014 के बाद देश ने कई बड़े आंदोलन देखे। नागरिकता कानून से लेकर किसान आंदोलन तक अलग-अलग मुद्दों पर सड़कों पर विरोध हुआ। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग रही। नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन इतना बड़ा बन गया कि केंद्र सरकार को आखिरकार बड़ा फैसला लेना पड़ा।

37 दिनों तक चले इस आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भरोसा भी दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त करने का ऐलान हुआ।

आंदोलन खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया। चेहरे पर जीत की खुशी थी, लेकिन शब्दों में जश्न से ज्यादा जिम्मेदारी का एहसास।

दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलन की बड़ी उपलब्धि जरूर है, लेकिन इसे अंतिम मंजिल नहीं समझना चाहिए। उनके मुताबिक, "यह अंत नहीं बल्कि सिर्फ शुरुआत है। सीजेपी को अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।"

यानी आंदोलन खत्म हुआ है, लेकिन मिशन अभी बाकी है।

अपने संदेश में दीपके ने उन 37 दिनों को याद किया, जिन्हें उन्होंने बेहद कठिन बताया। उन्होंने खुलासा किया कि आंदोलन के दौरान वह टाइफाइड और तेज बुखार से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह जंतर-मंतर पर डटे हर समर्थक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर धन्यवाद नहीं कह सके।

उन्होंने कहा कि जो लोग 37 दिनों तक हर मौसम और हर चुनौती के बीच डटे रहे, वही इस जीत के असली हकदार हैं। उनके मुताबिक, यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं की जीत है।

दीपके ने कहा कि सीजेपी की शुरुआत मई महीने में एक व्यंग्यात्मक पहल के रूप में हुई थी, लेकिन कुछ ही हफ्तों में यह युवाओं के बड़े आंदोलन में बदल गई। बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक, जो खुद को 'कॉकरोच' कहते थे, जंतर-मंतर पहुंचे और नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग करते रहे।

आंदोलन का सबसे बड़ा लक्ष्य शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करना था। अब इस्तीफे के बाद सीजेपी इसे अपनी बड़ी राजनीतिक और जनआंदोलन की सफलता मान रही है।

दिलचस्प बात यह रही कि दीपके ने सिर्फ समर्थकों का ही नहीं, बल्कि अपने आलोचकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आलोचना में कई ऐसे सवाल थे, जो सही थे और जिनसे उन्हें अपनी कमियां समझने और खुद को बेहतर बनाने का मौका मिला।

दीपके के मुताबिक, शायद यही वजह रही कि संगठन अपने वादों पर खरा उतर सका। उन्होंने कहा कि आंदोलन की इस सफलता के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं और आने वाले समय में सीजेपी अपने उद्देश्यों को लेकर लगातार काम करती रहेगी।

37 दिनों का आंदोलन खत्म हो चुका है, लेकिन उससे निकले सवाल अभी भी बाकी हैं। क्या यह सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित रहेगा, या फिर देश में छात्र आंदोलनों की नई राजनीति की शुरुआत करेगा? फिलहाल अभिजीत दीपके का संदेश साफ है यह जीत मंजिल नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। अब देखना होगा कि आंदोलन से निकली यह ऊर्जा आगे देश की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में कितना बड़ा बदलाव ला पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 26 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

26 Jul 2026

Dharmendra Pradhan Resigns: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल पर साफ- सफाई शुरू, हालात हुए सामान्य!

26 Jul 2026

New Education Minister: शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा?

26 Jul 2026

Tej Pratap Yadav Arrest News: बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने लिया हिरासत में

25 Jul 2026

Dharmendra Pradhan Resigns: 'इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी

25 Jul 2026
विज्ञापन

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले सोनम वांगचुक?

25 Jul 2026

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव, पीएम मोदी पर कसा तंज

25 Jul 2026
विज्ञापन

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने ऐसे मनाया जश्न

25 Jul 2026

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान

25 Jul 2026

Dharmendra Pradhan Resigns: छात्रों की जीत का असली हीरो कौन? राहुल, वांगचुक या दीपके!

25 Jul 2026

Bihar Band Protest: पटना के साथ छपरा-औरंगाबाद में भी लाठीचार्ज

25 Jul 2026

Arvind Kejriwal on Dharmendra Pradhan Resignation: केजरीवाल ने प्रधान के इस्तीफे पर क्या-कुछ कहा?

25 Jul 2026

Arvind Kejriwal on Dharmendra Pradhan Resignation: केजरीवाल ने प्रधान के इस्तीफे पर क्या-कुछ कहा?

25 Jul 2026

Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, 2 पन्नों का लिखा लेटर

25 Jul 2026

CJP Protest पर दिल्ली पुलिस का बयान

25 Jul 2026

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल ने दिखाया Police की लाठी से टूटा छात्रा का पैर, सरकार पर भड़के

25 Jul 2026

Rahul Gandhi Press Conference: 'शिक्षा मंत्रालय से हटाकर धर्मेंद्र प्रधान को दूसरे विभाग भेजा जाएगा'

25 Jul 2026

Mohan Bhagwat on CJP Protest: नई पीढ़ी से बातचीत करनी होगी,अब भागवत ने क्यों कहा ऐसा

25 Jul 2026

Abhijeet Dipke Sick: CJP के लिए बुरी खबर! दिपके को हुई ये बीमारी! Dipke diagnosed with typhoid

25 Jul 2026

Weather Update: गुजरात-असम में बारिश का कहर, इन राज्यों में Monsoon का दिखेगा असर! Rain Alert

25 Jul 2026

Aattack on LPG tanker Disha in Hormuz: होर्मुज में भारतीय क्रू वाले जहाज पर मिसाइल हमला। Ship Attack

25 Jul 2026

NTA पर सरकार की कारवाई, धर्मेंद्र प्रधान पर आज होगा फैसला? CJP Protest | PM Modi | Abhijeet Dipke

25 Jul 2026

Weather Forecast 25 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

25 Jul 2026

Rahul Gandhi on NEET Paper: संसद में गतिरोध पर राहुल ने रख दी शर्त, भाजपा ने किया तगड़ा पलटवार!

25 Jul 2026

Bhumihar Brahmin Name Dispute: बिहार विधानसभा में 'भूमिहार-ब्राह्मण' के नाम पर छिड़ी जंग

25 Jul 2026

PM Thanks Saying Video: देर रात पीएम मोदी ने फिर जारी किया वीडियो संदेश, युवाओं से क्या कहा?

25 Jul 2026

Wangchuk New Video: देर रात अस्पताल से वीडियो जारी कर भड़के वांगचुक,अपनी मौत किसे बताया जिम्मेदार?

25 Jul 2026

Jantar Mantar Protest: छात्र आंदोलन के बीच JNU और DU की एडवाइजरी पर क्यों भड़की कांग्रेस?

24 Jul 2026

Ravneet Singh Bittu Resigns: रवनीत सिंह ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार

24 Jul 2026

The Gen Z Show: शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर क्या सोचते हैं Gen Z?

24 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed