Hindi News
›
Video
›
India News
›
DK Shivakumar wrote an emotional post after Siddaramaiah resigned as Karnataka CM
{"_id":"6a1956e8ab383d350205d5f7","slug":"dk-shivakumar-wrote-an-emotional-post-after-siddaramaiah-resigned-as-karnataka-cm-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिद्धारमैया के कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार ने लिखा भावुक पोस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिद्धारमैया के कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार ने लिखा भावुक पोस्ट
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Fri, 29 May 2026 02:35 PM IST
कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के हटने के बाद कांग्रेस के भीतर नए नेतृत्व को लेकर तेज हलचल शुरू हो गई है। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक बैठकों और रणनीति का दौर लगातार जारी है। वहीं, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के सम्मान में बेहद भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में अवसर सबको मिलते हैं, लेकिन सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति उन अवसरों का उपयोग कैसे करता है। शिवकुमार ने कहा कि सिद्धारमैया ने गांव से निकलकर मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय कर यह साबित किया कि मेहनत और संघर्ष से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शिवकुमार ने अपने संदेश में यह भी कहा कि सिद्धारमैया का मार्गदर्शन आगे भी पार्टी और राज्य दोनों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने एकता का संदेश देते हुए कहा कि अगर तेजी से आगे बढ़ना है तो अकेले चला जा सकता है, लेकिन अगर लंबी दूरी तय करनी है तो साथ चलना जरूरी होता है। उनके इस बयान को कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व और संगठनात्मक एकजुटता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।