Hindi News
›
Video
›
India News
›
Holi Special Train 2026: Northern Railway makes special preparations for Holi, passengers will get many facili
{"_id":"69a49706252343ccfd017b53","slug":"holi-special-train-2026-northern-railway-makes-special-preparations-for-holi-passengers-will-get-many-facili-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Holi Special Train 2026: होली पर उत्तर रेलवे ने की खास तैयारी, यात्रियों को मिलेंगी कई सारी सुविधाएं!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Holi Special Train 2026: होली पर उत्तर रेलवे ने की खास तैयारी, यात्रियों को मिलेंगी कई सारी सुविधाएं!
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Mon, 02 Mar 2026 01:14 AM IST
Link Copied
होली के त्योहार को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया निर्माण किया गया है। साथ ही स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। यह कदम पिछले साल फरवरी में स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना देखते हुए उठाया गया है।
नई दिल्ली स्टेशन पर अजमेरी गेट के पास बने होल्डिंग एरिया को प्री-टिकटिंग, टिकटिंग और पोस्ट टिकटिंग हिस्सों में बांटा गया है। यहां 25 से अधिक टिकट काउंटर और 25 एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं। यात्रियों की मदद के लिए रेलवे स्टाफ तैनात हैं। इस क्षेत्र में 150 से ज्यादा टॉयलेट, फूड स्टॉल और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। होल्डिंग एरिया में एआई कैमरे और लगेज स्कैनर से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात हैं। साथ ही, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।
होली स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से प्लेटफार्म नंबर 16 से चलाई जा रही है। अजमेरी गेट से एंट्री होगी और यात्रियों को रेलवे स्टाफ की मदद से कतारबद्ध करे प्लेटफार्म नंबर 16 पर ले जाया जा रहा है। अनारक्षित टिकट धारक पहले होल्डिंग एरिया में रहेंगे और ट्रेन के समय प्लेटफार्म पर भेजे जाएंगे। विशेष ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि भीड़ कम हो। उत्तर रेलवे ने होली पर विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और असम के लिए हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।
अमर उजाला से चर्चा में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है।
उपाध्याय ने बताया, होली को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इनमें से लगभग अधिकांश ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, असम के लिए हैं। भीड़ अधिक बढ़ने की स्थिति में अन्य स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जाएगी। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी के लिए घोषणाएं की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जाएगी। यात्रियों को टिकट खरीदने में परेशानी न हो इसके लिए सभी रेलवे स्टेशनों में तैयार किए गए होल्डिंग एरिया में ही टिकट काउंटर भी बनाए गए है। ताकि यात्री वहीं से आसानी से टिकट खरीद सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।