Hindi News
›
Video
›
India News
›
Arvind Kejriwal attacked Congress by taking the names of Rahul and Sonia Gandhi, and Sandeep Dixit got angry
{"_id":"69a2a5fa23ced2cad40b682e","slug":"arvind-kejriwal-attacked-congress-by-taking-the-names-of-rahul-and-sonia-gandhi-and-sandeep-dixit-got-angry-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल ने राहुल और सोनिया गांधी का नाम लेकर कांग्रेस पर बोला हमला तो भड़के संदीप दीक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरविंद केजरीवाल ने राहुल और सोनिया गांधी का नाम लेकर कांग्रेस पर बोला हमला तो भड़के संदीप दीक्षित
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Sat, 28 Feb 2026 01:53 PM IST
Arvind Kejriwal Attacks on Congress: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
दरअसल, शराब घोटाले में केजरीवाल और सिसोदिया समेत अन्य आप नेताओं के दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए, "मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती?"
अरविंद केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "यही 'घटियापन' है अरविंद केजरीवाल का कि उन्होंने इस देश की राजनीति के चरित्र को कूड़े में मिलाया। वे कहते हैं कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए। क्या वे सच्चे आरोप लगाकर राजनीति में आए थे? पिछले 15 साल में उनका एक बयान बता दीजिए जो सत्य हो। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आप इन्हीं दिल्ली की सड़कों पर उछल रहे थे और क्यों सोनिया गांधी जेल जाएंगी? क्या उन्होंने शराब घोटाला किया था? अभी उन्हें (अरविंद केजरीवाल) क्लीन चिट नहीं मिली है। आपने तीन-चार साल दिल्ली की सड़कों पर उछल-उछल कर कहा कि कांग्रेस के खिलाफ फाइलें हैं, वे फाइलें कहां गईं? सबको पता है कि आप किस साठ-गांठ में चल रहे हैं। हमें पता चल गया था कि आपस में इनके (AAP-भाजपा) संबंध बन गए हैं। पूरा देश जानता है कि AAP भाजपा की 'बी' टीम है। जब तक भाजपा को उनकी (AAP) जरूरत थी उन्होंने इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन जब उन्हें (भाजपा) दिल्ली की सत्ता चाहिए थी तो फाइलें खोल दी गईं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।