{"_id":"699ee10fb42c123a0902ac67","slug":"income-tax-raids-at-bsp-mla-uma-shankar-singh-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"BSP MLA Uma Shankar Singh Income Tax Raids: बसपा विधायक के घर इनकम टैक्स का छापा, क्यों भड़के योगी के मंत्री?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BSP MLA Uma Shankar Singh Income Tax Raids: बसपा विधायक के घर इनकम टैक्स का छापा, क्यों भड़के योगी के मंत्री?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 25 Feb 2026 05:16 PM IST
Link Copied
BSP MLA Uma Shankar Singh Income Tax Raids: लखनऊ में मंगलवार को बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। 50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई है।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एक्स पर कहा कि, "उमाशंकर सिंह विद्यायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है के घर में आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है। देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि श्री उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान परिस्थितियों में श्री उमाशंकर सिंह जी के लिए धनार्जन नहीं सांसे बचाने में ही सारा समय और धन व्यय हो रहा हैं सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए है. आज अपने आवास में आइसोलेशन में रह रहे हैं विधानसभा का सत्र एक विधायक के लिए महत्वपूर्ण होता है लेकिन एक घंटे के लिए भी नहीं जा सके।"
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "इस समय उनके घर पर नर्स या डॉक्टर को भी जाने की अनुमति नहीं है यदि उनके जीवन को कोई हानि होती हैं तो ये सम्वेदनहीन संस्थाये जिम्मेदार होंगी। इस प्रकार की परिस्थितियों में दुर्लभतम अपराधों में भी माननीय न्यायालय दया के आधार पर याचिका स्वीकार कर दोष मुक्त कर देते है। किंतु इस कठिन दौर में भी कौन सम्वेदनहीन राजनेता या संस्था हो सकती हैं जो ऐसी परिस्थितियों में भी पीड़ा देने की सोच सकता है, प्रभु ऐसे लोगों को और संस्थाओं को सदबुद्धि दे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।