Hindi News
›
Video
›
India News
›
Jharkhand Student Protest: Government summons JPSC-JSSC candidates for talks again.
{"_id":"6a8232e26f0ca2cc00064876","slug":"jharkhand-student-protest-government-summons-jpsc-jssc-candidates-for-talks-again-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC उम्मीदवारों को सरकार ने वार्ता के लिए फिर से बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC उम्मीदवारों को सरकार ने वार्ता के लिए फिर से बुलाया
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Mon, 17 Aug 2026 03:30 AM IST
Link Copied
जेपीएससी-जेएसएससी की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की दिशा में झारखंड सरकार ने एक और पहल की है। सरकार की ओर से आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों के साथ बैठक में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है, ताकि उनकी मांगों और उनसे जुड़े कानूनी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके। वार्ता के लिए छात्रों को गेस्ट हाउस में बुलाया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने रविवार को आंदोलन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। एसडीएम कुमार रजत और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार ने छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों तथा आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली। अधिकारियों ने छात्रों को राज्य सरकार की ओर से भेजे गए वार्ता के प्रस्ताव से भी अवगत कराया।
प्रशासन की इस पहल को लंबे समय से जारी छात्र आंदोलन को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार ने बताया कि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है और उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपने विधिक सलाहकार के साथ बैठक में शामिल हों। उन्होंने बताया कि वार्ता गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। धनंजय कुमार के मुताबिक, सरकार की ओर से पिछली वार्ता में शामिल रहे मंत्री ही इस बैठक में भी मौजूद रहेंगे। अब छात्रों की ओर से सरकार के इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाया जाता है, यह महत्वपूर्ण होगा। यदि छात्र प्रतिनिधिमंडल वार्ता में शामिल होता है तो जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी उनकी मांगों, भर्ती प्रक्रिया, परीक्षाओं तथा अन्य मुद्दों पर सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच सीधे संवाद का रास्ता खुल सकता है। लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बीच सरकार की ओर से विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत का प्रस्ताव दिए जाने से यह संकेत मिलता है कि प्रशासन विवादित मुद्दों का समाधान संवाद और सहमति के माध्यम से निकालने का प्रयास कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।