सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Kumar Ketkar Remark: CIA-Mossad is responsible for the defeat of Congress in the 2014 Lok Sabha elections.

Kumar Ketkar Remark: 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए CIA-मोसाद जिम्मेदार।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Thu, 27 Nov 2025 12:11 PM IST
Kumar Ketkar Remark: CIA-Mossad is responsible for the defeat of Congress in the 2014 Lok Sabha elections.
संविधान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुमार केतकर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पीछे अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए और इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद की साजिश थी।केतकर ने दावा किया कि 2004 में कांग्रेस को 145 सीटें मिली थीं, जबकि 2009 में यह संख्या बढ़कर 206 हो गई। उन्होंने कहा अगर यह रुझान जारी रहता, तो कांग्रेस 2014 में 250 सीटें जीत सकती थी। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केतकर ने कहा कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने तय किया था कि किसी भी हाल में कांग्रेस को 206 सीटों से ज्यादा नहीं मिलने दी जाए। सीआईए और मोसाद ने डेटा इकट्ठा किया, रणनीति बनाई और ऐसा माहौल बनाया कि कांग्रेस सत्ता में न लौट सके। केतकर के मुताबिक, इन एजेंसियों को डर था कि यदि यूपीए दोबारा स्थिर सरकार बनाती, तो भारत की नीतियों पर उनका प्रभाव सीमित हो जाता और वे अपनी इच्छानुसार हस्तक्षेप नहीं कर पाते।केतकर ने कहा कि 2014 में जनता में मनमोहन सिंह सरकार के प्रति असंतोष जरूर था, लेकिन कांग्रेस की सीटें 206 से गिरकर सिर्फ 44 हो जाना जनता का स्वाभाविक जनादेश नहीं था। उन्होंने कहा कि यह हार कांग्रेस के खिलाफ बनाई गई एक सुनियोजित रणनीति का नतीजा थी, न कि केवल मतदाताओं की नाराजगी का। केतकर ने यह भी कहा कि ब्रिटिश शासन के अंतिम वर्षों में भी यह इच्छा थी कि भारत में बाल्कनाइजेशन (खंडन) की स्थिति बने और देश राजनीतिक रूप से कमजोर रहे।कुमार केतकर ने कल बुधवार को यह दावा कर सभी को चौंका दिया कि CIA और मोसाद, जो अमेरिका और इजराइल की जासूसी एजेंसियां हैं, ने 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की साजिश रची थी.

उनका कहना है कि 2014 में लोग मनमोहन सिंह से नाराज थे, लेकिन इतने भी नाराज नहीं थे कि पार्टी महज 44 सीटों पर सिमट जाए.संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस की ओर से मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, राज्यसभा के पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 2004 के आम चुनावों में 145 सीटें तो इसके 5 साल बाद (2009) हुए आम चुनाव में 206 सीटों पर जीत हासिल की थी. अगर जीत का यही ट्रेंड जारी रहता, तो कांग्रेस 2014 के चुनाव में 250 सीटें जीत सकती थी और आसानी से सत्ता में बनी रह सकती थी. लेकिन इस चुनाव में पार्टी को तगड़ा झटका लगा. 2014 में उसकी सीटें घट गईं ।उन्होंने कहा, “तभी खेल शुरू हुआ. यह तय किया गया कि किसी भी स्थिति में, 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटों की संख्या 206 से अधिक नहीं जानी चाहिए.” उनका दावा है कि कुछ ऐसे संगठन थे जो इस तरह से काम करते थे कि ‘जब तक हम कांग्रेस को 206 से नीचे नहीं लाते, हम यहां (भारत में) अपना खेल नहीं खेल पाएंगे.

कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्हीं में से एक संगठन CIA (Central Intelligence Agency) था और दूसरा इजराइल का मोसाद था. दोनों संगठनों ने तय कर रखा था कि उन्हें भारत में कुछ करना है. अगर कांग्रेस की स्थिर सरकार या कांग्रेस की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार फिर से सत्ता में लौटती है तो वे भारत में दखल नहीं दे पाएंगे और अपनी नीतियां लागू नहीं कर पाएंगे.पत्रकारिता से राजनीति में आए केतकर ने दावा करते हुए कहा कि दोनों जासूसी एजेंसियां यह सोचती थीं कि नई दिल्ली में अनुकूल सरकार आई तो उनके नियंत्रण में रहेगी और यहां पर बहुमत वाली सरकार होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस की नहीं.
केतकर ने आगे कहा, “CIA और मोसाद ने राज्यों और चुनाव क्षेत्रों का विस्तृत डेटा तैयार किया.” उन्होंने कहा कि 2014 में उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर लोगों में खासी नाराजगी थी, लेकिन इस तरह से नहीं कि कांग्रेस की शर्मनाक हार हो जाए और उसकी सीटों की संख्या 206 से घटकर एकदम से 44 तक पहुंच जाए. चुनाव में पार्टी की हालत यह रही कि सदन में विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए भी पर्याप्त संख्या नहीं मिली.

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Gold Rate Today: अचानक बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें रेट? | Gold Price | Amar Ujala | Business

27 Nov 2025

Hong Kong Fire: हांगकांग अग्निकांड में सात बहुमंजिला इमारतों में लगी है भीषण आग | Breaking

27 Nov 2025

Delhi Cold Wave: Delhi में ठंड की दस्तक और गिर सकता है पारा | Weather

27 Nov 2025

सीएम मोहन यादव ने कसा कांग्रेस पर तंज, कांग्रेस की पटेल की लकीर मिटाने की कोशिश

26 Nov 2025

क्या आपका WhatsApp हैक हो गया है? अभी लगाएं पता

26 Nov 2025
विज्ञापन

Health Insurance: जानें कौन सा हेल्थ इन्श्योरेंस है आपके लिए सही? कैसे करें चुनाव? Amar Ujala

26 Nov 2025

ओंकारेश्वर मंदिर में विवादित स्लाइड पर पंडित समाज ने जताया तीखा विरोध,ट्रस्ट व प्रशासन ने दी सफाई

26 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar News: लालू-राबड़ी ही नहीं, इन मंत्रियों का पता भी बदला, अब किस पते पर मिलेंगे कौन से नेता?

26 Nov 2025

UP Elections 2027: यूपी चुनाव के लिए क्या है अखिलेश यादव-मायावती की तैयारी? समीकरण बिठाने में जुटे सियासी दल

26 Nov 2025

Aryan Yadav Wedding: देवर आर्यन की शादी में दिखा डिंपल यादव का अलग अंदाज, खूब किया डांस

26 Nov 2025

Bihar News: लालू यादव और राबड़ी देवी ही नहीं, सभी 26 मंत्रियों का पता भी बदला; जानिए कौन कहां रहेंगे?

26 Nov 2025

Mohali Encounter: मोहाली में लॉरेंस गैंग के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

26 Nov 2025

Bengal SIR: 14 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटेंगे! ममता बनर्जी का क्या होगा?

26 Nov 2025

Imran Khan Death News: पाकिस्तान की जेल में इमरान खान की हत्या? क्या है सच?

26 Nov 2025

Aparna Yadav News: अपर्णा यादव ने छुए 'जेठ' अखिलेश यादव के पांव, लंबे समय बाद एकजुट हुआ सैफई परिवार

26 Nov 2025

Anandpur Sahib’s Tent City: आनंदपुर साहिब में देखें टेंट सिटी का ये नजारा,लोग हो गए हैरान !

26 Nov 2025

Mallikarjun Kharge ON Constitution Day 2025: खरगे ने मनुस्मृति को लेकर बोला भाजपा- संघ पर तीखा हमला

26 Nov 2025

Pakistan on Ram Mandir Dhwajarohan: पाकिस्तान को लगी मिर्ची, भागा-भागा UN पहुंचा

26 Nov 2025

Akhilesh Yadav ON Constitution Day 2025: अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर खेल दिया ये बड़ा कार्ड

26 Nov 2025

'...जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा', बंगाल में SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी ने किसे दी खुली चुनौती?

26 Nov 2025

Samajwadi Party on SIR: सपा सांसद राजीव राय ने किया 2003 की वोटर लिस्ट गायब होने का दावा मचा हड़कंप

26 Nov 2025

New Labour Code 2025: हाथ में सैलरी आएगी कम लेकिन नए लेबर कोड से ये है फायदा

26 Nov 2025

Delhi-NCR Air Pollution Update: राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, 'बहुत खराब' श्रेणी में AQI | NCR

26 Nov 2025

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे का चौंकाने वाला बयान

26 Nov 2025

Karnataka Next CM: कांग्रेस को निभाना पड़ेगा वादा, डीके शिवकुमार होंगे CM!

26 Nov 2025

Uttar Pradesh में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की गई जान | Lakhimpur Kheri | Accident News

26 Nov 2025

Ethiopia Volcano Ash : ज्वालामुखी का खतरा क्या अभी भी बना हुआ है, AAI ने क्यों जारी किया NOTAM ?

26 Nov 2025

Samrat Choudhary ने माफियाओं को दे दी चेतावनी, कर दिया बड़ा एलान

26 Nov 2025

संविधान दिवस पर पीएम मोदी का देशवासियों को पत्र

26 Nov 2025

Nitish Cabinet Decision: बिहार में बंद सभी चीनी मिलें खुलेंगी! जानें सीएम नीतीश ने क्या कहा

26 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed