सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Maharashtra BMC Election: There was a conspiracy to implicate Fadnavis and Eknath Shinde in the ULC scam.

Maharashtra BMC Election: ULC घोटाले में फडणवीस-एकनाथ शिंदे को फंसाने की थी साजिश

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 10 Jan 2026 09:55 PM IST
Maharashtra BMC Election: There was a conspiracy to implicate Fadnavis and Eknath Shinde in the ULC scam.
निकाय चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कौन-सा धमाका हुआ है, जिसने सत्ता के गलियारों से लेकर पुलिस मुख्यालय तक हड़कंप मचा दिया?
रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले पूर्व डीजीपी ने ऐसी कौन-सी गोपनीय रिपोर्ट सौंपी, जिसने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर सनसनीखेज आरोप खड़े कर दिए? क्या वाकई 160 करोड़ के ULC घोटाले में दो बड़े नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची गई थी? और अगर ऐसा था तो सवाल ये है साजिश किसने रची, क्यों रची और किसके इशारे पर पुलिस मशीनरी को हथियार बनाया गया? क्या यह सिर्फ एक रिपोर्ट है या महाराष्ट्र की राजनीति और सिस्टम के भीतर चल रही गहरी लड़ाई का सबूत?

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से ठीक पहले राजनीति और पुलिस महकमे में बड़ा विस्फोट हुआ है। पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला की एक गोपनीय रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। यह रिपोर्ट उन्होंने रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले तैयार कर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपी थी। रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा किया गया है कि साल 2021 में तत्कालीन पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक बड़े भ्रष्टाचार मामले में झूठे आरोपों में फंसाने की साजिश रची थी।

रिपोर्ट के मुताबिक मामला 2021 के अर्बन लैंड सीलिंग (ULC) घोटाले से जुड़ा है, जिसमें करीब 160 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार की बात कही गई थी। उस समय देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के नेता थे और एकनाथ शिंदे शहरी विकास मंत्री के पद पर थे। पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संजय पांडे ने जानबूझकर इस मामले को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संजय पांडे ने ठाणे पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को यूएलसी घोटाले में आरोपी के तौर पर नामजद करें। आरोप है कि इन नेताओं पर बिल्डरों से अवैध वसूली के झूठे आरोप लगाए जाने थे, ताकि उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन डीजीपी ने ठाणे के डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल और एसीपी सरदार पाटिल को निर्देश दिए थे कि 2016 से जुड़े यूएलसी मामलों में फडणवीस और शिंदे को घसीटा जाए। यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्हें गिरफ्तार करने तक की योजना बनाई गई थी।

पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में कोपरी पुलिस थाने में दर्ज केस CR No. 176/2021 का भी जिक्र है। इसमें आरोप लगाया गया है कि डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल इस केस के आधिकारिक जांच अधिकारी नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने आरोपी पुनामिया और सुनील जैन से पूछताछ की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पूछताछ के दौरान पुनामिया पर दबाव बनाया गया कि वह यह स्वीकार करे कि देवेंद्र फडणवीस की ओर से बिल्डरों से वसूली की गई थी।

रिपोर्ट का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम कानून की प्रक्रिया के खिलाफ था और इसका मकसद केवल राजनीतिक लाभ लेना था। अगर ये आरोप सही साबित होते हैं तो यह न सिर्फ पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि सत्ता और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की गंभीर तस्वीर भी पेश करता है।

रश्मि शुक्ला की यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। ऐसे में इस खुलासे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होना तय माना जा रहा है। विपक्ष इसे सत्ता पक्ष की अंदरूनी लड़ाई और पुलिस-राजनीति गठजोड़ का उदाहरण बता सकता है, वहीं सरकार समर्थक इसे साजिश और बदले की राजनीति करार दे सकते हैं।

फिलहाल गृह विभाग और सरकार की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इतना साफ है कि यह मामला आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति और पुलिस प्रशासन दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jaipur Audi Accident: CCTV फुटेज में दिखा कैसे कार ने रौंदे 16 लोग

10 Jan 2026

Brij Bhushan Sharan Singh Video: मुंह के बल मंच से गिरे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

10 Jan 2026

सीएम फेस बनेंगे सचिन पायलट? गुप्त मीटिंग में राहुल के साथ डील!

10 Jan 2026

Weather Update: बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में अलर्ट! जानें हाल? | Weather | IMD

10 Jan 2026

Shashi Tharoor on Nehru: थरूर ने नेहरू पर BJP वाली बात बोल दी? राहुल लेंगे एक्शन

10 Jan 2026
विज्ञापन

PM Modi Gujarat Visit: सोमनाथ में भव्य उत्सव और जर्मन चांसलर से मुलाकात, क्या है मोदी का प्लान? |

10 Jan 2026

Delhi Air Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बताया कैसे कम होगा प्रदूषण !

10 Jan 2026
विज्ञापन

Weather Forecast 10 January 2026 : देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

10 Jan 2026

ED Raids on I-PAC in Kolkata: ED की रेड पर ममता बनर्जी की भाजपा ने बढाई टेंशन, लगाई सवालों की झड़ी!

10 Jan 2026

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर से SIT ने की लंबी पूछताछ!

10 Jan 2026

Delhi Air Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर सियासी घमासान, मंत्री सिरसा ने बताया दिल्ली सरकार का पूरा प्लान!

10 Jan 2026

Atishi on Guru Teg Bahadur: आतिशी के कथित विवादित बयान पर मचा सियासी घमासान,AAP ने दी ये सफाई

10 Jan 2026

Politics News: Govind Singh Dotasara ने VB-G-RAM-G Bill को लेकर सरकार पर साधा निशाना, क्या बोले?

09 Jan 2026

Jaipur: केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने Delhi की JNU में हुई नारेबाजी को लेकर क्या कहा?

09 Jan 2026

Rajasthan News: भारतीय सेना की नई फोर्स भैरव फोर्स देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार, जानिए खासियत

09 Jan 2026

Rajasthan News: हफ्ता वसूली पर पुलिस की सख्ती, ठेले में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस

09 Jan 2026

Subhas Chandra Bose की Hitler से मिलने की कहानी, आजादी के बाद Bose कहां रहे, उसकी कहानी |Amar Ujala

09 Jan 2026

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal Net Worth: कितने अमीर है वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल?

09 Jan 2026

Land For Job Scam: लालू यादव से तेज प्रताप यादव की क्या हुई बात?

09 Jan 2026

'मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं हूं',BJP में जाने की तैयारी में कांग्रेस सांसद थरूर!

09 Jan 2026

Himachal Bus Accident News: हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; कई लोगों की मौत

09 Jan 2026

Weather Update: Delhi में और बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों का जानें हाल? | Delhi NCR | Weather | IMD

09 Jan 2026

Land For Job Scam: कैसे फंसा तजप्रताप समेत लालू परिवार?, समझिए मामला और कोर्ट का फैसला? | Bihar

09 Jan 2026

TMC Protest: ED रेड के बाद महुआ मोइत्रा ने BJP को कहा-बैंगन का बच्चा, वीडियो वायरल

09 Jan 2026

Trump on Iran Protest: ट्रंप ने खामेनेई को दी जान से मारने की धमकी! जानिए क्या कहा

09 Jan 2026

Land For Job Scam Case: लालू यादव और तेजप्रताप पर जज ने कोर्ट में क्या-क्या कहा?

09 Jan 2026

TMC Protest: महुआ मोइत्रा सड़क पर लेट गईं, अमित शाह के ऑफिस के बाहर TMC का बवाल

09 Jan 2026

Odisha Pollution: दिल्ली के बाद अब ओडिशा में प्रदूषण का कहर,AQI काफी खराब एक्शन में प्रशासन!

09 Jan 2026

BMC Election 2026: BMC चुनाव प्रचार में उतरे शिंदे, उद्धव गुट पर जमकर बरसे, किया ये बड़ा वादा!

09 Jan 2026

Weather Forecast 09 January 2026 : देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

09 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

$video_url='';
Election
एप में पढ़ें

Followed