Hindi News
›
Video
›
India News
›
Piyush Goyal apologized, mentioning Sunetra Pawar and 'Ajit Pawar Dada', and also referred to Praful Patel
{"_id":"698217e38896cc5262042920","slug":"piyush-goyal-apologized-mentioning-sunetra-pawar-and-ajit-pawar-dada-and-also-referred-to-praful-patel-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुनेत्रा पवार और 'अजित दादा' का नाम लेकर पीयूष गोयल ने क्यों मांगी माफी? प्रफुल्ल पटेल का भी किया जिक्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुनेत्रा पवार और 'अजित दादा' का नाम लेकर पीयूष गोयल ने क्यों मांगी माफी? प्रफुल्ल पटेल का भी किया जिक्र
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 03 Feb 2026 09:14 PM IST
बारामती में हुए प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद NCP का नया अध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर बना सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रफुल्ल पटेल के एनसीपी अध्यक्ष नियुक्त होने का दावा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रफुल्ल पटेल को NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन, बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ये टिप्पणियां गलत जानकारी के आधार पर की थीं।
वहीं, इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी बयान जारी कर उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का दावा किया गया था। उन्होंने मीडिया में खुद के पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को पूरी तरह से निराधार और गलत करार दिया है। प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि उन्हें NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
पीयूष गोलय ने अपने एक्स पर लिखा, "एक वरिष्ठ पत्रकार ने मुझे गलत जानकारी दी थी कि श्री प्रफुल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। जानकारी की पुष्टि किये बिना मैंने मीडिया में कुछ बयान दिया था किंतु बाद में पता चला जानकारी गलत है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजीतदादा पवार के नेतृत्व में ही काम कर रही हैं। भ्रामक जानकारी के लिए मैं खेद प्रकट करता हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।