Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi Address To Nation: 10 big things PM Modi said in his address to the nation, when he got angry at the o
{"_id":"69e3eb3c48b2c2382b08fe89","slug":"pm-modi-address-to-nation-10-big-things-pm-modi-said-in-his-address-to-the-nation-when-he-got-angry-at-the-o-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Address To Nation: राष्ट्र के नाम संबोधन पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, जब विपक्षी दलों पर भड़के!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Address To Nation: राष्ट्र के नाम संबोधन पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, जब विपक्षी दलों पर भड़के!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Sun, 19 Apr 2026 03:30 AM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है। जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाएंगे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "नारी शक्ति वंदन संशोधन किसी से कुछ छीनने का नहीं था, नारी शक्ति वंदन संशोधन हर किसी को कुछ न कुछ देने का था। ये 40 साल से लटके हुए नारी के हक को 2029 के लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था।"
नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। नारी शक्ति वंदन संशोधन सभी राज्यों की शक्ति में समान वृद्धि का प्रयास था। ये संसद में सभी राज्यों की आवाज को अधिक शक्ति देने का प्रयास था। सब राज्यों की समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी। लेकिन इस प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी है। कांग्रेस, TMC, समाजवादी पार्टी, DMK जैसे दल इस भ्रूण हत्या के जिम्मेदार हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परिसीमन पर लगातार झूठ बोल रहे हैं। ये लोग विभाजन की आग को सुलगाना चाहते हैं क्योंकि बांटो और राज करो ये राजनीति कांग्रेस अंग्रेजों से विरासत में सीखकर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है। "
PM नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "अगर भाजपा की नियत साफ होती तो 2023 में पारित हुआ महिला आरक्षण बिल को आज से ही लागू कर देती.हमने देश के संविधान की रक्षा की है। जिन्होंने परिसीमन के बहाने देश का नक्शा बदलने की कोशिश को नाकाम किया है.अगर आप इतने ही महिलाओं के प्रति दुखी हैं तो प्रधानमंत्री पद किसी महिला को दे दीजिए। पार्टी अध्यक्ष किसी महिला को बना दीजिए। स्पीकर किसी महिला को बना दीजिए। आप ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि आपने तमिलनाडु और बंगाल चुनाव में राजनीतिक फायदा लेने के लिए ये विशेष सत्र बुलाया था।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।