सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   DA Hike Announcement: Central Government Increases Dearness Allowance—How Much Will the Salary Be Now?

DA Hike Announcement: केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, अब कितनी मिलेगी सैलरी?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 18 Apr 2026 05:03 PM IST
DA Hike Announcement: Central Government Increases Dearness Allowance—How Much Will the Salary Be Now?
केंद्रीय कैबिनेट ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब DA में 2% बढ़ोतरी से आपकी सैलरी में कितना फर्क पड़ेगा? इस बढ़ोतरी के साथ अब आपकी सैलरी कितनी हो जाएगी? इसके लागू होने के साथ ही सवाल ये भी आपके मन में या रहा होगा की एरियर कितने महीने का मिलेगा और कबसे? 

तीन महीने के इंतजार के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दे दी है। शनिवार, 18 अप्रैल को केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता यानी DA और महंगाई राहत यानी DR में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद अब DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। खास बात ये है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स इस फैसले का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वित्त वर्ष 2025-26 के इस अंतिम DA हाइक में देरी को लेकर कई कर्मचारी संगठन नाराज भी थे। कई जगहों पर प्रदर्शन हुए, यहां तक कि लंच आवर में विरोध भी दर्ज कराया गया। लेकिन अब सरकार के फैसले के बाद राहत और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

महंगाई भत्ता सीधे तौर पर महंगाई से जुड़ा होता है और इसका निर्धारण AICPI-IW यानी औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया जाता है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में DA में संशोधन करती है। इस बार के आंकड़ों के आधार पर 2% बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही थी, हालांकि कुछ कर्मचारियों को 3% की उम्मीद भी थी।

अब सवाल ये है कि इस 2% बढ़ोतरी का कर्मचारियों की सैलरी पर कितना असर पड़ेगा? इसका जवाब सीधा है जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी, उतना ज्यादा फायदा।

सैलरी पर असर (उदाहरण):

* 25,000 रुपये बेसिक सैलरी → 500 रुपये/महीना बढ़ोतरी
* 36,500 रुपये बेसिक → 730 रुपये/महीना फायदा
* 50,000 रुपये बेसिक → 1,000 रुपये/महीना इजाफा
* 75,000 रुपये बेसिक → 1,500 रुपये/महीना बढ़ोतरी
* 1 लाख रुपये बेसिक → 2,000 रुपये/महीना फायदा
* 1.5 लाख रुपये बेसिक → 3,000 रुपये/महीना तक इजाफा

इस तरह सालाना आधार पर देखा जाए तो कर्मचारियों को 6,000 रुपये से लेकर 36,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। पेंशनर्स के लिए भी यही फॉर्मूला लागू होगा, क्योंकि DR भी उनकी बेसिक पेंशन पर ही तय होता है।

एरियर का फायदा:

* जनवरी, फरवरी और मार्च का बकाया मिलेगा
* अप्रैल की सैलरी के साथ एकमुश्त भुगतान संभव
* कर्मचारियों की जेब में एक साथ बड़ी रकम आएगी

कैबिनेट बैठक में सिर्फ DA-DR ही नहीं, बल्कि कुछ और बड़े फैसले भी लिए गए। सरकार ने सॉवरेन मेरिटाइम फंड को मंजूरी दी है, जिसके लिए 13,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय जहाजों को सस्ता और स्थायी बीमा कवर देना है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को भी विस्तार दिया गया है। इसके तहत 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मंजूर किया गया है और योजना को 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

कुल मिलाकर, यह कैबिनेट बैठक कर्मचारियों, पेंशनर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तीनों के लिए राहत और विकास का पैकेज साबित हुई है। जहां एक तरफ करोड़ों लोगों की आय में सीधा इजाफा होगा, वहीं दूसरी ओर सरकार के ये फैसले आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 18 April 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

18 Apr 2026

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट!

18 Apr 2026

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल गिरने पर नितिन नबीन- चिराग पासवान ने लगाई विपक्ष की क्लास!

18 Apr 2026

Women Reservation Bill: संविधान संशोधन बिल के पारित न होने पर धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष को बताया महिला विरोधी!

18 Apr 2026

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास न होने पर किरेन रिजिजू ने विपक्ष को जमकर सुनाया!

18 Apr 2026
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने छात्रों के अपमानजनक माने जाने वाले नाम बदलने के लिए अभियान शुरू किया

17 Apr 2026

‘ओरण बचाओ’ यात्रा पर बवाल, Ravindra Bhati ने सरकार को दी चेतावनी

17 Apr 2026
विज्ञापन

तापमान में गिरावट संभव, रेगिस्तानी इलाकों में Heatwave जारी

17 Apr 2026

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, पिकअप से 46 Cylinder बरामद किए गए

17 Apr 2026

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोलीं राजस्थान की महिला नेत्रियां?

17 Apr 2026

Women Reservation Bill: आधी रात क्यों लागू हुआ महिला आरक्षण कानून? समझें पूरा गणित

17 Apr 2026

Women Reservation Bill: प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या कहा कि हंसने लगे अमित शाह

17 Apr 2026

Ghaziabad Fire: 100 से ज्यादा झुग्गियां खाक, गाजियाबाद के स्लम में कैसे लगी आग

17 Apr 2026

Women Reservation Law: लोकसभा में बहस के बाद आधी रात में लागू हो गया महिला आरक्षण कानून

17 Apr 2026

Anant Singh On Bihar Liquor Ban: फिर से बिकेगी बिहार में शराब?

16 Apr 2026

Nishant Kumar News: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राह पर कैसे चले निशांत कुमार? इसलिए ठुकराया डिप्टी CM का पद

16 Apr 2026

Kota में देर रात भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर सवारियों से भरी बस पलटी

16 Apr 2026

Rajasthan में महिला आरक्षण का असर, 66 महिला विधायकों का नया समीकरण

16 Apr 2026

सोलर कैमरे के जरिए सैन्य क्षेत्र की जासूसी, Pakistan को भेजा जा रहा था लाइव डेटा

16 Apr 2026

नकली घी फैक्टरी का भंडाफोड़, ब्रांडेड नाम से बिक रहा था नकली सामान

16 Apr 2026

Rajasthan में डेढ़ करोड़ का मायरा, नागौर के भाइयों ने बहन पर लुटाया बेशुमार प्यार | Amar Ujala

16 Apr 2026

Rajasthan News: कोटा में घर में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, घंटों मुंह खोलकर बैठा रहा | Amar Ujala

16 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बिल एक साथ क्यों? अमित शाह ने दिया जवाब

16 Apr 2026

Bihar CM Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 24 घंटे बाद निशांत कुमार ने कह दी बड़ी बात

16 Apr 2026

Congress on Women Reservation Bill : महिला आरक्षण पर Sonia Gandhi का बयान | Rahul Gandhi | Kharge

16 Apr 2026

West Bengal Election 2026: बंगाल की आपराधिक घटनाओं को गिनाकर, ममता बनर्जी पर बरसे राजनाथ सिंह!

16 Apr 2026

Weather Forecast 16 April 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

16 Apr 2026

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: विपक्ष करेगा महिला आरक्षण बिल का विरोध, खरगे ने बैठक के बाद बताई वजह!

16 Apr 2026

Amravati Scandal Case: अमरावती में परतवाड़ा कांड पर हुआ बड़ा खुलासा, जांच के लिए SIT का हुआ गठन!

16 Apr 2026

Lucknow Fire Accident Update: लखनऊ के भीषण अग्निकांड में 1200 झोपड़ियां खाक, प्रशासन अलर्ट

16 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed