Hindi News
›
Video
›
India News
›
Raja Raghuvanshi Murder Case: Stubbornness made Sonam Raghuvanshi a murderer
{"_id":"6849b0e8c4302c49f40f73c7","slug":"raja-raghuvanshi-murder-case-stubbornness-made-sonam-raghuvanshi-a-murderer-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: इस जिद ने सोनम रघुवंशी को बनाया कातिल! छह परिवारों के सपनों को कुचला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: इस जिद ने सोनम रघुवंशी को बनाया कातिल! छह परिवारों के सपनों को कुचला
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 11 Jun 2025 10:08 PM IST
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर और आनंद कुर्मी को सागर जिले के बीना से पकड़ा गया है। वहीं, हत्याकांड की मास्टरमाइंड मानी जाने वाली सोनम गाजीपुर से पकड़ी गई है। मेघायल पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया है। अदालत ने सोनम रघुवंशी समेत पांच लोगों को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। बता दें कि, दो जून को राजा का शव मिलने के बाद से मेघायल पुलिस सोनम की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे, जिससे शक की सुई सोनम की तरफ घुमा दी। पुलिस ने नौ जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को बरामद किया। पुलिस को वह नंदगंज थाना इलाके के एक होटल पर मिली थी। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गई और उसका चेकअप कराया। इसके बादा उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। इसी दिन पुलिस ने दावा किया कि सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या कराई थी। नौ जून को ही पुलिस ने राजा हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। जिसके बाद जो जानकारी सामने आई उसे पूरा देश हिल गया। पुलिस ने बताया कि राज कुशवाह से प्रेम प्रंसग के चलते सोनम ने राजा की हत्या कराई थी। अब तक इस मामले सोनम रघुवंशी समेत कुछ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ऊपर दी गई सोनम की तस्वीर नौ जून की है, जब सोनम 17 दिन बाद कातिल बनकर सामने आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।