Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ravneet Singh Resignation: Why is Bittu's resignation crucial for the BJP in Punjab? Major revelation in the l
{"_id":"6a65c657f19f1ed4f701ccd5","slug":"ravneet-singh-resignation-why-is-bittu-s-resignation-crucial-for-the-bjp-in-punjab-major-revelation-in-the-l-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ravneet Singh Resignation: पंजाब में BJP के लिए क्यों अहम है बिट्टू का इस्तीफा? पत्र में बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ravneet Singh Resignation: पंजाब में BJP के लिए क्यों अहम है बिट्टू का इस्तीफा? पत्र में बड़ा खुलासा
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 26 Jul 2026 02:03 PM IST
क्या यह सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा है या फिर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का पहला बड़ा सियासी संकेत? आखिर क्यों रवनीत सिंह बिट्टू ने संवैधानिक तौर पर मंत्री बने रहने का विकल्प होते हुए भी समय से पहले पद छोड़ दिया? और क्या भाजपा अब पंजाब में नए सियासी समीकरण लिखने जा रही है? कहानी सिर्फ इस्तीफे की नहीं बल्कि उस रणनीति की है, जो आने वाले चुनाव की तस्वीर बदल सकती है। क्या बिट्टू के इस्तीफे से नई चुनावी बिसात बिछाई जा रही है? भाजपा बिट्टू के लिए क्या रणनीति बना रही है और पंजाब में किस भूमिका में नजर आएंगे रवनीत सिंह बिट्टू?
दिल्ली की सत्ता के गलियारों से निकला एक फैसला पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही मोदी मंत्रिपरिषद में पंजाब का प्रतिनिधित्व पूरी तरह खत्म हो गया।
लेकिन सवाल यही है कि जब संविधान के मुताबिक बिट्टू 21 दिसंबर 2026 तक सांसद बने बिना भी मंत्री रह सकते थे... तो फिर इतनी जल्दी इस्तीफा क्यों?
इस सवाल का जवाब राजनीतिक गलियारों में तलाशा जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा अब रवनीत सिंह बिट्टू को पूरी तरह पंजाब की राजनीति में उतारने की तैयारी कर चुकी है। जून 2026 में उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था और पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। इसके बाद से ही संकेत मिलने लगे थे कि उनकी अगली राजनीतिक भूमिका दिल्ली नहीं, बल्कि पंजाब में तय होगी।
यानी मंत्री पद से बाहर निकलकर अब उनका पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर हो सकता है।
रवनीत सिंह बिट्टू कोई सामान्य चेहरा नहीं हैं। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं और भाजपा उन्हें राज्य में अपने प्रमुख जाट सिख चेहरे के रूप में स्थापित करना चाहती है। ऐसे समय में जब पार्टी पंजाब में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है, बिट्टू का मैदान में उतरना भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
यही वजह है कि उनके इस्तीफे को केवल प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि राजनीतिक निवेश के तौर पर देखा जा रहा है।
दिलचस्प बात यह भी है कि इस्तीफा देने से ठीक एक दिन पहले बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने राज्य की लंबित रेलवे आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने की अपील की। अब उनके मंत्री पद छोड़ने के बाद इन परियोजनाओं के समन्वय पर भी नजर रहेगी।
हालांकि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अब बिट्टू सरकार पर सवाल पूछने के लिए और ज्यादा स्वतंत्र होंगे।
पिछले कुछ महीनों में रवनीत सिंह बिट्टू लगातार पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे के कारोबार और अकाल तख्त से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते रहे हैं। कांग्रेस पर भी उनके हमले लगातार तेज हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब वह पूरे समय चुनावी राजनीति में सक्रिय रहेंगे और भाजपा के प्रमुख प्रचारक के रूप में दिखाई देंगे।
इधर भाजपा ने हाल ही में तरुण चुघ को राज्यसभा भेजा है। ऐसे में भविष्य में यदि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होता है, तो पंजाब से किसी नए चेहरे को मौका मिलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा एक पद छोड़ने की औपचारिकता भर नहीं लगता। यह भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी से केंद्र में रखकर सियासी मोहरे सजाए जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है क्या बिट्टू पंजाब में भाजपा की नई उम्मीद बनेंगे, या फिर यह दांव भी राज्य की जटिल राजनीति में नई चुनौती साबित होगा? इसका जवाब आने वाले महीनों में पंजाब की सियासत खुद देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।