सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Shooting Near White House: Two National Guardsmen killed in firing, Trump issues stern warning

Shooting Near White House: दो नेशनल गार्ड की गोलीबारी में हुई मौत, ट्रंप ने सख्त लहजे में दी चेतावनी

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Thu, 27 Nov 2025 09:19 AM IST
Shooting Near White House: Two National Guardsmen killed in firing, Trump issues stern warning
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई, जिसमें दो नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मार दी गई। वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने पुष्टि की कि दोनों सैनिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। गवर्नर ने बताया कि वे लगातार संघीय एजेंसियों से संपर्क में हैं और मामले की जांच जारी है।यह घटना 17वीं स्ट्रीट और एच स्ट्रीट के पास हुई, जो व्हाइट हाउस से सिर्फ दो ब्लॉक दूर है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल, फायर विभाग और आपातकालीन टीमें पहुंचीं। यूएस सीक्रेट सर्विस, ATF एजेंसी और नेशनल गार्ड के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। एक हेलीकॉप्टर ने भी नेशनल मॉल पर लैंड किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जिस व्यक्ति ने दो नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वह हमलावर भी बुरी तरह घायल है। ट्रंप ने कहा कि चाहे जो भी हो, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने लिखा ईश्वर हमारे महान नेशनल गार्ड, पूरी सेना और कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों का भला करे।

ये वास्तव में महान लोग हैं। मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते और राष्ट्रपति पद से जुड़े सभी लोग आपके साथ खड़े हैं।अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजधानी में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवान तैनात करने का फैसला किया है। यह जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दी। हेगसेथ ने बताया कि उन्हें सबसे पहले सूचना मिली कि दो नेशनल गार्ड जवानों को गोली मारी गई है और वे बेहद गंभीर हालत में हैं। उन्होंने इस हमले को सोची-समझी और कायरता भरी हरकत बताया। उनके अनुसार घायल जवान ऐसे लोग हैं जो देश की सेवा के लिए समर्पित होते हैं और दूसरों की सुरक्षा के लिए जोखिम उठाते हैं। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेस्ट पाम बीच स्थित अपने गोल्फ कोर्स पर थे। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने बताया व्हाइट हाउस इस दुखद घटना पर नजर रखे हुए है। राष्ट्रपति को ब्रीफ किया गया है।हालांकि, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी क्यों हुई, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। नेशनल गॉर्ड ने वारदात को लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। जान लें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से चलाए जा रहे एंटी-क्राइम अभियान के तहत कई राज्यों के नेशनल गार्ड कई महीने से वॉशिंगटन डीसी में तैनात हैं. इसका विस्तार अब देश के अन्य शहरों में भी हुआ है।यह एक खुली हिंसा थी जिसे मेयर ने टारगेटेड हमला बताया है. एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल और वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर ने कहा कि गार्ड के सदस्यों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के दौरान गोली लगने के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया. सूत्रों का कहना है कि इस घटना की जांच आतंकी हमले के दायरे में रखकर की जाएगी. संदिग्ध अफगान नागरिक बताया जा रहा है और उसके बारे  में ज्यादा जानकारियां जुटाई जा रही हैं. घटना ऐसे समय में हुई है जब व्हाइट हाउस में थैंक्सगिविंग की तैयारियां चल रही हैं.


हमले के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे. हमला होते ही व्हाइट हाउस को लॉकडाउन कर दिया गया था. DC पुलिस चीफ के एक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट जेफरी कैरोल ने कहा कि इन्वेस्टिगेटर्स को मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा देखे गए वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि हमलावर एक किनारे से आया और उसने तुरंत सैनिकों पर फायरिंग शुरू कर दी. बोसर ने कहा, 'यह एक टारगेटेड शूटिंग थी.' हमले के पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा है. 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Hong Kong Fire: हांगकांग अग्निकांड में सात बहुमंजिला इमारतों में लगी है भीषण आग | Breaking

27 Nov 2025

Delhi Cold Wave: Delhi में ठंड की दस्तक और गिर सकता है पारा | Weather

27 Nov 2025

सीएम मोहन यादव ने कसा कांग्रेस पर तंज, कांग्रेस की पटेल की लकीर मिटाने की कोशिश

26 Nov 2025

क्या आपका WhatsApp हैक हो गया है? अभी लगाएं पता

26 Nov 2025

Health Insurance: जानें कौन सा हेल्थ इन्श्योरेंस है आपके लिए सही? कैसे करें चुनाव? Amar Ujala

26 Nov 2025
विज्ञापन

ओंकारेश्वर मंदिर में विवादित स्लाइड पर पंडित समाज ने जताया तीखा विरोध,ट्रस्ट व प्रशासन ने दी सफाई

26 Nov 2025

Bihar News: लालू-राबड़ी ही नहीं, इन मंत्रियों का पता भी बदला, अब किस पते पर मिलेंगे कौन से नेता?

26 Nov 2025
विज्ञापन

UP Elections 2027: यूपी चुनाव के लिए क्या है अखिलेश यादव-मायावती की तैयारी? समीकरण बिठाने में जुटे सियासी दल

26 Nov 2025

Aryan Yadav Wedding: देवर आर्यन की शादी में दिखा डिंपल यादव का अलग अंदाज, खूब किया डांस

26 Nov 2025

Bihar News: लालू यादव और राबड़ी देवी ही नहीं, सभी 26 मंत्रियों का पता भी बदला; जानिए कौन कहां रहेंगे?

26 Nov 2025

Mohali Encounter: मोहाली में लॉरेंस गैंग के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

26 Nov 2025

Bengal SIR: 14 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटेंगे! ममता बनर्जी का क्या होगा?

26 Nov 2025

Imran Khan Death News: पाकिस्तान की जेल में इमरान खान की हत्या? क्या है सच?

26 Nov 2025

Aparna Yadav News: अपर्णा यादव ने छुए 'जेठ' अखिलेश यादव के पांव, लंबे समय बाद एकजुट हुआ सैफई परिवार

26 Nov 2025

Anandpur Sahib’s Tent City: आनंदपुर साहिब में देखें टेंट सिटी का ये नजारा,लोग हो गए हैरान !

26 Nov 2025

Mallikarjun Kharge ON Constitution Day 2025: खरगे ने मनुस्मृति को लेकर बोला भाजपा- संघ पर तीखा हमला

26 Nov 2025

Pakistan on Ram Mandir Dhwajarohan: पाकिस्तान को लगी मिर्ची, भागा-भागा UN पहुंचा

26 Nov 2025

Akhilesh Yadav ON Constitution Day 2025: अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर खेल दिया ये बड़ा कार्ड

26 Nov 2025

'...जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा', बंगाल में SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी ने किसे दी खुली चुनौती?

26 Nov 2025

Samajwadi Party on SIR: सपा सांसद राजीव राय ने किया 2003 की वोटर लिस्ट गायब होने का दावा मचा हड़कंप

26 Nov 2025

New Labour Code 2025: हाथ में सैलरी आएगी कम लेकिन नए लेबर कोड से ये है फायदा

26 Nov 2025

Delhi-NCR Air Pollution Update: राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, 'बहुत खराब' श्रेणी में AQI | NCR

26 Nov 2025

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे का चौंकाने वाला बयान

26 Nov 2025

Karnataka Next CM: कांग्रेस को निभाना पड़ेगा वादा, डीके शिवकुमार होंगे CM!

26 Nov 2025

Uttar Pradesh में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की गई जान | Lakhimpur Kheri | Accident News

26 Nov 2025

Ethiopia Volcano Ash : ज्वालामुखी का खतरा क्या अभी भी बना हुआ है, AAI ने क्यों जारी किया NOTAM ?

26 Nov 2025

Samrat Choudhary ने माफियाओं को दे दी चेतावनी, कर दिया बड़ा एलान

26 Nov 2025

संविधान दिवस पर पीएम मोदी का देशवासियों को पत्र

26 Nov 2025

Nitish Cabinet Decision: बिहार में बंद सभी चीनी मिलें खुलेंगी! जानें सीएम नीतीश ने क्या कहा

26 Nov 2025

Cyclone Senyar Alert: अगले 48 घंटे में समुद्र तट से टकराएगा तूफान, आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी।

26 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed