Hindi News
›
Video
›
India News
›
This elderly woman who came to bharat Jodo Yatra took off Indira Gandhi's debt with two cucumbers
{"_id":"634bd6ef354179071529ff8a","slug":"this-elderly-woman-who-came-to-bharat-jodo-yatra-took-off-indira-gandhi-s-debt-with-two-cucumbers","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा में आई इस बुजुर्ग महिला ने इंदिरा गांधी का कर्ज उतारा दो खीरों से","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत जोड़ो यात्रा में आई इस बुजुर्ग महिला ने इंदिरा गांधी का कर्ज उतारा दो खीरों से
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Sun, 16 Oct 2022 03:33 PM IST
Link Copied
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक बार फिर इंदिरा गांधी को याद किया जाना महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इंदिरा जी कांग्रेस को इन्हीं हालातों से बाहर लेकर आईं थीं जिनमें आजकल राहुल उलझे हुए हैं। इसी तरह उन्हें पार्टी के भीतर और बाहर दोनों ही मोर्चों पर काफी जूझना पड़ा था। इंदिरा गांधी की कहानी राहुल की कहानी को बयां करती है और यूं तो सोनिया गांधी का संघर्ष भी इससे अलग नहीं है। इंदिरा भी शुरूआती दौर में मजबूरी में राजनीति में आईं। पिता की मृत्यू के बाद पार्टी और देश की कमान संभाली। ऐसा ही सोनिया गांधी के साथ हुआ। पिता की हत्या के वक्त महज २१ साल के रहे राहुल को राजनीति में आने में समय था। लिहाजा मां को मोर्चा संभालना पड़ा। राहुल ने 2014 और 2019 में बीजेपी से जो लोहा लिया वो उनको बहुत कुछ सिखा चुका है। राजनैतिक पंडितों का मानना है ऐसे संघर्ष ने राहुल की इमेज को शुरूआती तौर पर कमजोर किया लेकिन उन्हें आने वाले समय के लिए ज्यादा परिपक्व बना दिया है।
भारत जोड़ो यात्रा के जरिए उनका एक परिपक्व चेहरा सामने आ रहा है। अब बुजुर्ग महिला द्वारा खीरा देकर इंदिरा जी का कर्ज उतारने की बात ने राहुल में दादी की छबि लोगों को दिखा दी है। प्रियंका में दादी की छबि देखने की बात हमेशा से होती रही लेकिन कांग्रेस के रणनीतिकार जानते थे कि जो काम राहुल कर सकते हैं वो कोई और नहीं। खुद प्रियंका ने भी हमेशा उन्हें ही आगे रखा। अब वो दौर देखने को मिल रहा है जब अपने परिवार और कांग्रेस के इतिहास को राहुल दोहरा सकते हैं।
इस इतिहास को जानने के लिए इंदिरा गांधी के कुछ महत्वपूर्ण फैसलों को भी एक बार फिर याद करने की जरूरत है जिनकी वजह से एक अपरिपक्व नेता का तमगा लगने के बाद इंदिरा आयरन लेडी के तौर पर उभर कर सामने आईं। जो प्रचार विरोधी दलों ने उनके बारे में किया वही बातें अब राहुल के बारे में कही गईं। कुल मिलाकर कहानी फिर उसी दौर में पहुंच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।