Hindi News
›
Video
›
India News
›
TMC Rebel Rift News: A rift among TMC rebels? These NCPI MPs kept their distance from the NDA's 'Mangal Milan'
{"_id":"6a7494d932d1146ad50496d0","slug":"tmc-rebel-rift-news-a-rift-among-tmc-rebels-these-ncpi-mps-kept-their-distance-from-the-nda-s-mangal-milan-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"TMC Rebel Rift News: TMC के बागियों में पड़ी दरार? NDA के 'मंगल मिलन' बैठक से इन सांसदों ने बनाई दूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC Rebel Rift News: TMC के बागियों में पड़ी दरार? NDA के 'मंगल मिलन' बैठक से इन सांसदों ने बनाई दूरी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Thu, 06 Aug 2026 07:36 PM IST
Link Copied
TMC Rebel Rift News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के उन नेताओं के बीच दरार की चर्चा शुरू हो गई है जिन्होंने हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर एक अलग गुट बना लिया था। सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि NDA के "मंगल मिलन बैठक" में कई बड़े चेहरे तो पहुंचे, लेकिन NCPI के तीन मुस्लिम सांसदों की गैरमौजूदगी ने सियासी गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सवाल उठ रहा है कि, क्या बागी खेमा अब बिखर रहा है? या फिर यह किसी बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है?
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं ने मंगलवार को संसद परिसर में आयोजित सत्तारूढ़ गठबंधन की साप्ताहिक संसदीय बैठक 'मंगल मिलन' में हिस्सा लिया। हालांकि, इस बैठक में NCPI के तीन सांसदों खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान और यूसुफ पठान की अनुपस्थिति सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। टीएमसी से अलग हुए 20 सांसदों के इस समूह के भीतर एनडीए के साथ रिश्तों को लेकर मतभेद के संकेत भी सामने आ रहे हैं।
इससे पहले 28 जून को हुई पहली 'मंगल मिलन' बैठक में भी ये तीनों सांसद शामिल नहीं हुए थे। एनडीए की 'मंगल मिलन' बैठक से NCPI के तीन सांसदों की लगातार दूसरी बार गैरमौजूदगी ने टीएमसी से अलग हुए 20 सांसदों के समूह में मतभेद की अटकलों को हवा दे दी है। तीनों सांसदों ने भाजपा और एनडीए से दूरी बनाए रखने की बात कही, जबकि समूह के अन्य नेता एकजुटता का दावा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।