Hindi News
›
Video
›
India News
›
Why did Gujarat's victory give sleepless nights to BJP leaders in MP-Rajasthan?
{"_id":"63945967d3330e547c1a3715","slug":"why-did-gujarat-s-victory-give-sleepless-nights-to-bjp-leaders-in-mp-rajasthan","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुजरात की जीत ने एमपी-राजस्थान में बीजेपी नेताओं की क्यों उड़ाई नींद?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात की जीत ने एमपी-राजस्थान में बीजेपी नेताओं की क्यों उड़ाई नींद?
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 10 Dec 2022 03:33 PM IST
Link Copied
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे आ गए है और अब इन परिणामों का सीधा असर राजस्थान की सियासत पर भी पड़ने वाला है। दरअसल, राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में गुजरात में मिली सफलता के बाद भाजपा के कई मौजूदा विधायकों को टिकट कटने की चिंता सताने लगी है। खासकर उन विधायकों को जिनका प्रदर्शन औसत से कमजोर रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपनी सक्सेस स्टोरी दोहराने के लिए गुजरात मॉडल पूरे देश में लागू कर सकती है। बता दें कि, गुजरात में एक साल पहले मुख्यमंत्री का चेहरा बदला और फिर मंत्रियों के कामकाज में भी फेरबदल किए। 30 से अधिक विधायकों के टिकट काटे। उनकी जगह युवाओं को मौका दिया। इसका असर यह हुआ कि 182 विधायकों वाली विधानसभा में पार्टी ने 156 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल हुई। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस ने सिर्फ 17 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, आम आदमी पार्टी सिर्फ पांच सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।