Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Bandhavgarh Tiger Reserve Tourists were thrilled to see the leopard in the Khitauli zone
{"_id":"63fc5c5f3fd0a4eac30f7c13","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-tourists-were-thrilled-to-see-the-leopard-in-the-khitauli-zone-2023-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के गढ़ में तेंदुआ देख रोमांचित हुए सैलानी,खितौली जोन में लंबे समय बाद आया नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के गढ़ में तेंदुआ देख रोमांचित हुए सैलानी,खितौली जोन में लंबे समय बाद आया नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 01:01 PM IST
Link Copied
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक बार फिर से तेन्दुआ दिखाई दिया। उमरिया जिले में बाघों के क्षेत्र में तेंदुए का दीदार कर पर्यटक रोमांचित हो गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटक बाघ, बाघिन, शावक और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस बार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में तेंदुआ नजर आया, जिसे देखकर पर्यटक काफी उत्साहित हो गए और देखते ही देखते तेंदुआ का वीडियो बना लिया।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुरुवार सुबह खितौली जोन में टाइगर सफारी में पर्यटक जंगल में प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठा रहे थे। इसी दौरान बड़ी ही सावधानी के साथ तेंदुआ वन मार्ग को पार करने के लिए निकला ही था। जहां पर्यटकों की नजर तेंदुए पर पड़ गई और पर्यटकों ने उसका वीडियो बना लिया। वहीं, तेंदुआ जिप्सी की हलचल सुनकर सावधानी और सजगता के साथ बार-बार जिप्सी की तरफ देखते हुए जंगल की ओर चला गया।
सफारी के दौरान बहुत कम दिखता है तेंदुआ
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान तेंदुआ बहुत ही कम दिखाई देता है। उसका वीडियो बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इस बार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सफारी के दौरान तेंदुआ का दीदार हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।