{"_id":"650aa3fe0a0413f88f088beb","slug":"damoh-nine-year-old-ashwani-is-hitting-fours-and-sixes-on-the-cricket-pitch-2023-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: नौ वर्षीय अश्वनी क्रिकेट की पिच पर लगा रही चौके-छक्के, बेटी का जुनून देख पिता ने खेत को बनाया मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: नौ वर्षीय अश्वनी क्रिकेट की पिच पर लगा रही चौके-छक्के, बेटी का जुनून देख पिता ने खेत को बनाया मैदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 03:07 PM IST
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, बस उसे एक मौके का इंतजार रहता है। दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के भिलोनी गांव की बेटी ने ये साबित कर दिखाया है। किसान परिवार में जन्मी अश्विनी पटेल को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है, उसने चार साल की छोटी उम्र में बल्ला थामा और क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने लगी। क्रिकेट में बेटी का जुनून देखकर पिता रामलखन कोच बनकर उसकी मदद कर रहे हैं। रामलखन बेटी के सपने को साकार करने के लिए बचपन से ही अपनी हैसियत के मुताबिक क्रिकेट का हर सामान उसे उपलब्ध करा रहे हैं। अश्वनी हर दिन प्रैक्टिस कर सके इसके लिए रामलखन ने अपने ढाई एकड़ कृषि भूमि में ही एक छोटी सी पिच और नेट लगाकर छोटा ग्राउंड बनावाया है। खेती किसानी के काम से समय निकालकर वह फुर्सत के पलों में अपनी बेटी के साथ रोज क्रिकेट खेलते हैं और उसकी प्रतिभा को निखारने में जुटे हुए हैं। शाम के वक्त गांव और आसपास के दूसरे खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर अश्वनी अभ्यास करती है।
अश्वनी के पिता रामलखन का कहना है कि बेटी क्रिकेटर बनना चाहती है और उसकी लग्न और प्रतिमा को देखकर मैं उसका मनोबल बढ़ा रहा हूं। नौ वर्षीय अश्विनी फिलहाल तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं। पढ़ाई के साथ ही वह अपने क्रिकेट के शौक को भी पूरा कर रही है। अश्विनी को क्रिकेट इतना पसंद है कि आसपास के गांव में जहां भी क्रिकेट टूर्नामेंट होते हैं वह अपने पिता रामलखन पटेल के साथ वहां पहुंच जाती है और वहां खिलाड़ियों को खेलते देखकर उनसे क्रिकेट के गुर सीखती है। अश्वनी बड़ी होकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।