फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Attempted ritual sacrifice of a minor; accused flees after inflicting 9 knife wounds; police register a case.

ग्वालियर: नाबालिग की कथित बलि देने की कोशिश, चाकू से नौ वार के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 23 Oct 2026 05:59 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 05:59 PM IST
Attempted ritual sacrifice of a minor; accused flees after inflicting 9 knife wounds; police register a case.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 साल के नाबालिग पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करहिया थाना क्षेत्र के रिठौदन गांव में रहने वाले नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी युवक उसे माता की झांकी दिखाने के बहाने गोलेश्वर की पहाड़ी के जंगल में ले गया, जहां उसने चाकू से हमला कर उसकी कथित तौर पर बलि देने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल बच्चा आरोपी के वहां से भागने के बाद किसी तरह अपने घर पहुंचा।

झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले गया
पीड़ित की पहचान रिठौदन गांव निवासी मनीष रावत के 14 वर्षीय बेटे निशांत रावत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी युवक विक्की गौड़ बाइक से निशांत को माता की झांकी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था।

निशांत के अनुसार, गोलेश्वर की पहाड़ी पर पहुंचने के बाद जब उसने वहां लाने की वजह पूछी तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह उसकी बलि देना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

गले और शरीर पर चाकू से कई वार
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने उसके गले पर चार बार और माथे व शरीर के अन्य हिस्सों पर मिलाकर कुल नौ बार चाकू से वार किए। हमले में निशांत गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बताया गया है कि चाकू टूटने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग गया।

काफी देर बाद होश आने पर निशांत किसी तरह जंगल से बाहर निकला और खून से लथपथ हालत में पैदल अपने घर पहुंचा। बच्चे की हालत देखकर परिजन घबरा गए। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
परिजनों का आरोप है कि मामले में कार्रवाई को लेकर वे घायल बच्चे को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। निशांत ने पुलिस को बताया कि हमले के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके भाई और रामबरन नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी बलि देने की बात कही थी। निशांत की मां पूनम रावत ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विक्की उनके बेटे को झांकी दिखाने के बहाने ले गया था और वहां उस पर चाकू से हमला किया गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
देहात एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर आरोपी विक्की गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जम्मू: श्रीराम के जयकारों से गूंजा डोडा, 5 से 6 हजार लोगों ने देखा रावण दहन

23 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर: बसंतगढ़ तहसील के गुल्लीगला पंचौड इलाके में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों के घायल

23 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में बलिदान पुलिसकर्मियों को सलाम, डीपीएल में शहीद दिवस परेड आयोजित

जम्मू: सांबा में बलिदानियों को सलाम, एसएसपी अनुज कुमार ने शहीद परिवारों से की मुलाकात

23 Oct 2026

जम्मू: डोडा में बलिदान पुलिसकर्मियों को सलाम, पुलिस स्मृति दिवस परेड में बलिदान को किया नमन

23 Oct 2026
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वाची में ब्लॉक दिवस शिविर, डीसी चरणदीप सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बलिदान पुलिसकर्मियों को सलाम, एसएसपी मोहित शर्मा ने पढ़े बलिदानियों के नाम

23 Oct 2026
विज्ञापन

जम्मू: जसरोटा में 4.66 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक राजीव जसरोटिया ने दी सौगात

23 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर: 1947 के युद्ध के वीर नायक नारायण सिंह सांब्याल को नमन, शौर्यगाथा को किया याद

23 Oct 2026

जम्मू: लायंस क्लब सांबा की पहल, फ्री नेत्र जांच शिविर में उमड़े लोग

23 Oct 2026

कठुआ: ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, जयकारों से गूंजा कठुआ

23 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर: आईयूएसटी में दाखिलों का नया रिकॉर्ड, 2026 में 2,000 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश

जम्मू: जसरोटा के काली माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, नौ दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

23 Oct 2026

कठुआ: 25 अक्तूबर को लखनपुर से निकलेगी बहुजन हक यात्रा, 27 को जम्मू में होगा समापन

23 Oct 2026

जम्मू: जसरोटा में विकास को रफ्तार, 4.10 करोड़ से बनी सिडको-घट्टी सड़क का उद्घाटन

23 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर: रामनवमी पर बसंतर नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने किया साख विसर्जन, चिची माता मंदिर में उमड़ी भीड़

23 Oct 2026

जम्मू: किश्तवाड़ के चौगान में दशहरे की धूम, उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

23 Oct 2026

कठुआ: महानवमी पर नगरी के प्राचीन माता बालासुंदरी मंदिर में हुआ सामूहिक हवन

23 Oct 2026

जम्मू: सांबा में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने किया शस्त्र पूजन, परंपरा के साथ मनाया पर्व

23 Oct 2026

जम्मू: नौशेरा में दशहरे की धूम, धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व

23 Oct 2026

जम्मू: विजयपुर में दशहरे की धूम, रावण-मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए

23 Oct 2026

जम्मू: रियासी में दशहरे की धूम, रावण दहन के साथ श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेडियम

23 Oct 2026

जम्मू: विजयादशमी पर शुभकामनाओं की बौछार, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

23 Oct 2026

जम्मू: आरएस पुरा के दवलैड गांव में एसीबी की रेड, अधिकारी के घर खंगाले जा रहे दस्तावेज

23 Oct 2026

जम्मू: सोशल मीडिया पर टिप्पणी से भड़के ई-रिक्शा चालक, पौनी में किया प्रदर्शन

23 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आदिवासी किसानों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर

23 Oct 2026

कठुआ: बनी में गलत पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 40 से अधिक लोगों को नोटिस की तैयारी

23 Oct 2026

औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव का मतदान शुरू

23 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर में मतदान जारी, अपने मुद्दों और उम्मीदों के साथ वोट डाल रहे शिक्षक

23 Oct 2026

विमुक्त कबीलों का कोटा बहाली आंदोलन, 22 नवंबर को रोष जमावड़ा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed