मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ऊर्जा मंत्री के दो अलग- अलग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोमवार रात ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों का निरीक्षण करने निकले थे, इस दौरान उनकी खुद की कार कीचड़ में फंस गई, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर ने अपने सिक्योरिटी गार्ड के साथ कार को धक्का लगाकर कीचड़ से बाहर निकाला उनका कार को धक्का लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
वहीं, मंत्री का एक दूसरा वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है, दरअसल ऊर्जा मंत्री जब खराब सड़कों का निरीक्षण करने निकले तो उन्हें एक समर्थक के पैर कीचड़ से सने नजर आए, जिसके बाद उन्होंने पानी मंगवाया और खुद अपने हाथों से समर्थक के पैर धोने लगे। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां बीते दिनों खराब सड़कों के लिए उन्होंने चप्पल जूते त्याग दिए थे, तो वहीं अब समर्थक के पैर धो रहे हैं।
Read More: सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री जी की गाड़ी कीचड़ में फंसी, खुद धक्का लगाते नजर आए