Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
MP News Four-year-old Rajeshwargiri set out on Narmada Parikrama walking 25 km daily watch video
{"_id":"639866d3c094195841259075","slug":"mp-news-four-year-old-rajeshwargiri-set-out-on-narmada-parikrama-walking-25-km-daily-watch-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्मदा परिक्रमा पर निकली चार वर्षीय राजेश्वरगिरी, रोजाना तय कर रही 25 किमी का पैदल सफर, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्मदा परिक्रमा पर निकली चार वर्षीय राजेश्वरगिरी, रोजाना तय कर रही 25 किमी का पैदल सफर, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 05:19 PM IST
नर्मदा नदी के प्रति लोगों की अटूट और अद्भुत आस्था है। इसके चलते नर्मदा परिक्रमा पर हर साल लाखों की संख्या में लोग अलग-अलग अंदाज में नर्मदा परिक्रमा करते हैं, लेकिन पहली बार एक चार वर्षीय बालिका राजेश्वरगिरी महाराष्ट्र से नर्मदा परिक्रमा पर निकली और खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह पहुंची। छह सदस्यीय दल के साथ 12 अक्टूबर से महाराष्ट्र से निकली चार वर्षीय बालिका अपनी मां अर्चनातयगिरी, भूषण श्रीमंत मशाल, स्वरमाला शिन्दे और गणेश शिंदे के साथ नर्मदा परिक्रमा कर रही है। परिक्रमा कर रहा दल बड़वाह के एमजी रोड स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन, भजन कीर्तन के लिए रुका।
परिक्रमा पर निकला दल चलते चलते तो थक जाता है, लेकिन चार वर्षीय बालिका फिर भी नहीं रुकती। बालिका की नर्मदा नदी के पति अटूट आस्था के चलते साथ चलने वाले दल के सदस्यों को भी ऊर्जा मिल रही है, अब तक राजेश्वरगिरी दो माह की यात्रा पूरी कर चुकी है और बालिका को दो माह और सफर तय करना है। कड़ाके की ठंड में बालिका की नर्मदा मैया के प्रति अटूट आस्था देखते ही बनती है।
मासूम ने सुनाया नर्मदा अष्टक पाठ
बड़वाह शहर में नगर आगमन के चलते नगरवासियों ने बालिका का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया और कंबल दिया। बालिका ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देने के साथ ही नर्मदा अष्टक पाठ सुनाया। बालिका दो साल पहले भी परिवार के सदस्यों के साथ वाहन से नर्मदा परिक्रमा कर चुकी है। इस साल अपनी मां के साथ पैदल परिक्रमा पर निकली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।