{"_id":"6a564320f243df2065045132","slug":"video-abdakaranagara-patana-bta-na-paramaka-ka-satha-pata-ka-ragahatha-pakaugdha-saugdhaka-para-haiivaltaja-darama-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: पत्नी-बेटी ने प्रेमिका के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ा, सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
अंबेडकरनगर: पत्नी-बेटी ने प्रेमिका के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ा, सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
नरेंद्र आर्य
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:46 PM IST
अकबरपुर नगर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला और उसकी बेटी ने दो बच्चों के पिता को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ और प्रेमिका के साथ मारपीट भी की गई।
बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार को घर से जलालपुर गाड़ी बनवाने की बात कहकर निकला था। शक होने पर पत्नी और बेटी उसका पीछा करते हुए अकबरपुर के हाइडिल के सामने पहुंच गईं, जहां वह एक महिला के साथ मिला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मां-बेटी ने मिलकर महिला को घसीट-घसीटकर पीटा।
उसके बचाच में युवक ने पत्नी व बेटी को भी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। यहां देर शाम तक कहासुनी होती रही। कोतवाली पहुंचने के बाद वह पत्नी और बेटी से मिन्नतें करता नजर आया। बताया जा रहा है कि कथित प्रेमिका भी उसी के पड़ोस की रहने वाली है और पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अपने घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थी। यह भी शादी शुदा है।
पकड़ा गया व्यक्ति जलालपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिलवनिया में अनुचर के पद पर कार्यरत है। सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता चल रही है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।