{"_id":"6a6c8d85c84ba7d1bb0c8543","slug":"video-algaugdhha-ma-kavaugdha-yatara-ka-le-nagara-nagama-na-ka-tayaraya-para-nagara-aayakata-na-kaya-bharamanae-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम ने कीं तैयारियां पूरी, नगर आयुक्त ने किया भ्रमण","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
अलीगढ़ में कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम ने कीं तैयारियां पूरी, नगर आयुक्त ने किया भ्रमण
श्रावण मास में अलीगढ़ के अचलेश्वर मंदिर और खेरेश्वर धाम में कांवड़ियों की सुविधा हेतु नगर निगम ने बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने यात्रा को स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा पूरी होने तक मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए। उन्हें कांवड़ियों के मार्गों पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने को कहा। नगरीय क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों के परंपरागत मार्गों पर अधिकांश व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शुक्रवार प्रातः नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। उन्होंने रामघाट रोड, खैर बाईपास, मामू-भांजा और आगरा रोड का निरीक्षण किया। सारसौल, नादा पुल, अचलेश्वर मंदिर, अचल ताल और खेरेश्वर धाम का भी भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।