{"_id":"6a11a687ae21b99ec803e817","slug":"video-kanpur-census-2026-begins-sdm-urges-accurate-data-collection-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनगणना 2026: नरवल में एसडीएम ने शुरू कराया काम, बोले- मोबाइल से होगी डेटा फीडिंग","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जनगणना 2026: नरवल में एसडीएम ने शुरू कराया काम, बोले- मोबाइल से होगी डेटा फीडिंग
नरवल तहसील में शुक्रवार से जनगणना 2026 का शुभारंभ हो गया। उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने इसे राष्ट्रहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सभी सुपरवाइजर और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि जनगणना के दौरान कर्मचारी समय से अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर सुबह और शाम लगातार कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक आमजनमानस को सही जानकारी दें और नागरिकों से सहयोग प्राप्त करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना का डाटा मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन फीड किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों को सुबह और शाम के समय घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम ने आमजनमानस से अपील की कि जब भी प्रगणक उनके घर पहुंचे तो उन्हें सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। प्रशासन ने सफल जनगणना अभियान के लिए सभी कर्मचारियों और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।