{"_id":"6a268da0053e2d9fa70c8cb6","slug":"video-residents-of-madhwa-village-plagued-by-clogged-sewers-sewage-water-reaching-homes-during-rains-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीवर जाम से त्रस्त मढ़वा गांव के लोग, बारिश में घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी; VIDEO","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
सीवर जाम से त्रस्त मढ़वा गांव के लोग, बारिश में घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी; VIDEO
नगर निगम के वार्ड नंबर 56 स्थित मढ़वा गांव के निवासी लंबे समय से सीवर की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव में सीवर जाम और जलभराव के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव की मुख्य सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सीवर का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि सीवर लाइन का ढलान सही तरीके से नहीं बनाया गया है, जिसके कारण पानी का निकास नहीं हो पाता और लाइन बार-बार जाम हो जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत मिलने पर सफाईकर्मी तो पहुंचते हैं, लेकिन केवल अस्थायी सफाई कर लौट जाते हैं। कुछ दिनों बाद समस्या फिर पहले जैसी हो जाती है। लोगों ने बताया कि पांच-छह बार शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से सीवर व्यवस्था की तकनीकी जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।