{"_id":"69ce53d20cb37739ec0cb3bc","slug":"video-road-built-below-standards-poses-danger-in-chandauli-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत बनी सड़क से खतरा, प्रिंसिपल ने कहा- बस पलटी तो जिम्मेदार होंगे अफसर; VIDEO","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मानक के विपरीत बनी सड़क से खतरा, प्रिंसिपल ने कहा- बस पलटी तो जिम्मेदार होंगे अफसर; VIDEO
हाइवे निर्माण के साथ जुड़े संपर्क मार्गों पर लापरवाही का मामला सामने आया है। भगवानपुर–रानेपुर मार्ग पर बनाई गई सड़क की कम चौड़ाई को लेकर स्थानीय एक निजी विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि स्कूली बस के साथ कोई हादसा होता है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्था जिम्मेदार होगी।
प्रिंसिपल अनिल जोसेफ के अनुसार सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई है। जहां सड़क की चौड़ाई लगभग तीन मीटर होनी चाहिए थी, वहां मात्र करीब 2.1 मीटर ही ढालकर कार्य पूरा कर दिया गया है। इससे स्कूली बसों के संचालन में खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों वाहन और सेंट जोसेफ विद्यालय की 50 से अधिक बसें बच्चों को लेकर आवागमन करती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे से गांवों को जोड़ने वाले कई मार्गों पर 50 मीटर से भी कम हिस्से में ही सड़क निर्माण किया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। बिसुनपुरा हाइवे से होकर गुजरने वाला भगवानपुर–रानेपुर मार्ग भी इसी समस्या से जूझ रहा है।प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि पहले भले ही सड़क क्षतिग्रस्त थी, लेकिन बसों का आवागमन सुचारू रूप से हो जाता था। अब संकरी सड़क के कारण हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, इस मामले में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजेश कुमार का कहना है कि सड़क का निर्माण पहले से मौजूद चौड़ाई के मानक के अनुसार ही किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।