ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
सलमान खान शुक्रवार रात भी रहना पड़ेगा जेल में, शनिवार को आएगा जमानत पर फैसला, जोधपुर कोर्ट ने दी है सलमान को पांच साल की सजा
शुक्रवार को भी सलमान की रात कटेगी जेल में
2.
सलमान खान के वकील महेश बोड़ा का दावा, सलमान की जमानत की सुनवाई ना करने को लेकर आ रहे धमकी भरे एसएमएस और इंटरनेट कॉल
सलमान के वकील को मिल रही धमकी
3.
झारखंड हाईकोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 20 अप्रैल को सुनवाई, चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी केस में हुई है लालू को 5 साल की जेल
लालू को फिलहाल नहीं मिली राहत
4.
बीजेपी मना रही 39वां स्थापना दिवस, मुंबई में लगा तीन लाख कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, प्रधानमंत्री मोदी बोले, बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता सबकुछ
बीजेपी मना रही स्थापना दिवस
5.
नोएडा का नामी स्कूल स्टेप बाइ स्टेप में फूड प्वायजनिंग का मामला, स्कूल में मिले ब्रेकफास्ट से 25 बच्चे बीमार, स्कूल पर मामला छिपाने का आरोप
स्कूल के खाने से फूड प्वायजनिंग, 25 बच्चे बीमार
6.
यूपी के अमरोहा में नशेड़ी बाप ने किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वारदात के वक्त घर में अकेली थी पीड़ित, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को भेजा मेडिकल के लिए
अमरोहा में बाप ने बेटी से किया रेप
7.
राजस्थान के झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार के पलटने से तीन लोगों की मौत, पांच घायल
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत
8.
पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने संबंधों पर डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, कहा, स्टॉर्मी को अदा नहीं की 130,000 डॉलर की रकम चुप रहने के लिए
ट्रंप ने स्टॉर्मी संग पेड सेक्स के आरोप पर तोड़ी चुप्पी
9.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के नाम दूसरा गोल्ड मेडल, संजीता चानू ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में जीता गोल्ड, पहली भी गोल्ड जीत चुकी हैं संजीता चानू
वेटलिफ्टर संजीता ने जीता स्वर्ण
10.
ऐश्वर्या रॉय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, नाबालिग बच्चे के परिवार ने लगाया आरोप, कमरे में की अश्लील हरकत
प्रोड्यूसर संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप