ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
लखनऊ विधानसभा में पास हुआ उत्तर प्रदेश संगठित अपराध निरोधक विधेयक (यूपीकोका), विपक्ष ने लगाया दुरुपयोग किए जाने का आरोप, विधान परिषद में अगली परीक्षा
लखनऊ विधानसभा में यूपीकोका हुआ पास
2
तीसरा मोर्च बनाने के लिए ममता बनर्जी ने तेज की दौड़, शिवसेना, टीडीपी और शरद पवार से मिलने के बाद लखनऊ में अखिलेश-मायावती से भी करेंगी मुलाकात
तीसरे मोर्चे के लिए अखिलेश-मायावती से मिलेंगी ममता
3
राज्य सभा चुनाव में हार के बाद बदले मायावती के सुर, कैराना-नूरपुर उप चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने से किया किनारा
मायावती ने अखिलेश को दिया जोर का झटका
4
योगी सरकार पर फिर भड़के ओमप्रकाश राजभर, बोले शेर हूं, कुत्ता-बिल्ली नहीं, क्रॉस वोटिंग के नाम पर पार्टी विधायक के घर छापेमारी की घटना से हुए नाराज
योगी सरकार को राजभर की फिर खुली चुनौती
5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बड़ी गलती, सिद्धारमैया की जगह अपने ही सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को कह दिया सबसे भ्रष्ट
अमित शाह ने अपने ‘सीएम उम्मीदवार’ को बताया सबसे भ्रष्ट
6
यूपी पुलिस के ऑपरेशन ऑल आउट का खौफ, नोएडा में बीजेपी नेता की हत्या के आरोपी ने एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर, पचास हजार का सिर पर है इनाम
एनकाउंटर के डर से बीजेपी नेता के हत्यारोपी ने किया सरेंडर
7
बरेली में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का फर्जी लेटर हेड कर रहे थे इस्तेमाल, दो थानों की मोहरें भी बरामद
मेनका गांधी के फर्जी लेटर हेड पर पशु तस्करी
8
भगोड़े विजय माल्या की संपत्तियों को ईडी करेगा जब्त, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया आदेश, लंदन में बैठा विजय माल्या करने जा रहा है तीसरी शादी
ईडी करेगा विजय माल्या की संपत्तियों को जब्त
9
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करेगा 350 रुपये का सिक्का, गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर किया जाएगा जारी
बाजार में आएगा 350 रुपये का सिक्का
10
बॉल टेम्परिंग मामले में सामने आया दूसरा वीडियो, इंग्लैंड के खिलाफ ऐशेज सीरीज में जेब में शक्कर भरते दिखे बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट, कोच डैरेन लेहमान का भी लिया जा सकता है इस्तीफा
बॉल टेम्परिंग मामले में आया दूसरा वीडियो