ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले, उपचुनाव में एसपी की जीत के बड़े मायने, सीएम और डिप्टी सीएम अपनी सीट तक नहीं बचा पाए
अखिलेश यादव का सीएम-डिप्टी सीएम पर हमला!
2
राष्ट्रीय लोक दल से निष्कासित विधायक सहेंद्र रमाला ने अजीत सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा, मायावती को खुश करने के लिए मुझे बलि का बकरा बनाया
अजीत सिंह के खिलाफ सहेंद्र रमाला का मोर्चा
3
यूपी सरकार की ई-टेंडरिंग और ऑनलाइन प्रक्रिया को लगा झटका, खनन विभाग का सर्वर हुआ हैक, मिर्जापुर में 33 और झांसी में एक जगह हुई धांधली, मामले में दर्ज की गई एफआईआर
यूपी खनन विभाग की वेबसाइट हुई हैक
4
लखनऊ के चिनहट इलाके से अगवा नाबालिग का चलती कार में तीन लोगों ने किया रेप, अमेठी में नाबालिग को उतार कर हुए फरार, गैंगरेप और पाक्सो एक्ट के तहत तीन पर मुकदमा
अमेठी में नाबालिग से चलती कार में रेप
5
नोएडा में यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी बदमाश श्रवण को किया ढेर, एके 47 और एक राइफल भी बरामद
नोएडा में एक लाख का इनामी ढेर
6
सीतापुर के शास्त्री नगर मोहल्ले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की खबर के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार महिलाओं और दो पुरुषों को किया गिरफ्तार
सीतापुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
7
बरेली की एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों का हंगामा, मूल्यांकन कक्ष पर लगाया ताला, बकाया राशि न मिलने से परेशान हैं कर्मचारी
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों का हंगामा
8
कानपुर के डॉक्टर अजित मोहन चौधरी ने पेश की मिसाल, एक महीने से मरीजों का मुफ्त में कर रहे हैं इलाज, पीएम मोदी ने मन की बात के 42वें संस्करण में की डॉक्टर चौधरी की सराहना
कानपुर के डॉक्टर चौधरी हैं असली ‘भगवान’
9
देश भर में रही रामनवमी के पावन पर्व की धूम, अयोध्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, मनाया श्रीराम का जन्मोत्सव
अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव की धूम
10
फिल्म सुई-धागा की शूटिंग के लिए मुरादनगर पहुंचे वरुण धवन, फैंस की लगी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, सुई-धागा में वरुण-अनुष्का की बनी है जोड़ी
मुरादनगर में ‘सुई-धागा’ की शूटिंग