ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
टीडीपी और वाईएसआर ने दिया मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, दोनों सदन हुए स्थगित, वेंकैया नायडू बोले ससंद मजाक बन जाएगी, सदन चलने दीजिए
मोदी सरकार की सदन में पहली अग्निपरीक्षा
2
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें, भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना, कहा, ये लोग 325 सीटों के नशे में पागल होकर घूम रहे हैं
योगी सरकार के मंत्री ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किल
3
एनडीए से नाराजगी की खबरों को गलत बताने वाले रामविलास पासवान के बदले तेवर, बोले, मुस्लिमों और दलितों को लेकर सोच बदले बीजेपी
अब पासवान ने बीजेपी पर उठाए सवाल
4
अब राज ठाकरे ने मोदी मुक्त भारत बनाने के विपक्ष से किया एकजुट होने का आह्वान, कहा बड़े दंगे कराने में जुटी है बीजेपी
मोदी मुक्त भारत को लेकर राज ठाकरे का बड़ा बयान
5
बिहार के सहरसा में इलाज के नाम पर पीड़िता की जान से खिलवाड़, टॉर्च की रोशनी में सफाईकर्मी ने मरीज का किया ऑपरेशन
टॉर्च की रोशनी में मरीज का ऑपरेशन
6
फिर सामने आया तीन तलाक का मामला, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में महिला को उसके शौहर ने दिया तीन तलाक, कर रहा था दहेज की मांग
दहेज ना देने पर तीन तलाक
7
एक ही आदमी के हाथ में होगा तीनों सेना का ऑपरेशनल कंट्रोल, सरकार ने ज्वाइंट कमांड से संबंधित नियमों में किए बदलाव
तीनों सेना की अगुवाई करेगा एक कमांडर
8
सोमवार से ओला उबर के ड्राइवर्स गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ओला उबर के ड्राइवर्स
9
व्लादिमीर पुतिन बनें चौथी बार राष्ट्रपति, 76 फीसदी मिले वोट, स्टालिन के बाद सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले बनें दूसरे नेता
व्लादिमीर पुतिन बनें चौथी बार राष्ट्रपति
10
अमर उजाला टीवी पर देखिए स्पेशल रिपोर्ट, पुराने 500 और 1000 के नोटों को लेकर क्या है आरबीआई की योजना
AUTV स्पेशल