ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
लखनऊ में महिलाओं से बदसलूकी, सीएम हेल्पलाइन में काम करने वाली लड़कियां टॉर्चर किए जाने के बाद हुईं बेहोश, नाराज लड़कियों ने उतारा पुलिस पर गुस्सा
सीएम हेल्पलाइन में लड़कियों से बदसलूकी
2.
जया बच्चन ने लखनऊ में एसपी के चिह्न पर राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नहीं पहुंचे अखिलेश यादव
जया बच्चन ने भरा राज्यसभा के लिए पर्चा
3.
एसपी से दोस्ती की खबरों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिया बीएसपी को निशाने पर, बोले, गरीबों का धन नहीं लूटते तो बीएसपी ना देखती ये दिन
डिप्टी सीएम का बीएसपी पर वार
4.
बागपत में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, जमीनी रंजिश में हत्या कर शव फेंका खेत में, आरोपी की निशानदेही पर 10 दिन बाद मिला शव
बागपत में भाई निकला भाई का हत्यारा
5.
त्रिपुरा में पहली बार बीजेपी ने बनाई सरकार, बिप्लव देव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, आदिवासी जिष्णु बर्मन बने डिप्टी सीएम
बिप्लव देव बने त्रिपुरा के सीएम
6.
बिपल्व देव के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी बोले, एक बार फिर से दीवाली मनाने की आई बारी, आजादी के बाद जितने प्रधानमंत्री आए हैं नॉर्थ ईस्ट, उससे ज्यादा बार मैं यहां आया
त्रिपुरा में आज दिवाली- पीएम मोदी
7.
कार्ति चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, 20 मार्च तक लगी गिरफ्तारी पर रोक, 12 मार्च तक रहेंगे सीबीआई हिरासत में
कार्ति की 20 मार्च तक गिरफ्तारी पर रोक
8.
सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, तय की गाइडलाइंस
SC ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत
9.
राजस्थान में भी अब नाबालिग से दुष्कर्म के दोषियों को होगी फांसी, विधानसभा में विधेयक हुआ पास
राजस्थान में रेपिस्ट को होगी फांसी
10.
पांच घंटे कोशिश करने के बावजूद सूफी गायक प्यारेलाल वडाली को नहीं बचा पाए डॉक्टर, दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में हुआ निधन
सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का निधन